1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Congress Leader-Jitu Patwari-Taunt- Modi-ji- Dont Buy-MLAs
Last Updated : बुधवार, 13 मई 2026 (15:50 IST)

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का तंज, मोदी जी आप विधायक मत खरीदो

Congress Leader Jitu Patwari Takes a Jibe
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोना नहीं खरीदने, विदेश नहीं जाने संबंधी अपील पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी आप विधायक मत खरीदो। पीएम मोदी ने हाल ही में देश के लोगों से अपील की थी कि वे खाद कम खरीदें, सोना नहीं खरीदें, पेट्रोल कम खरीदें, खाने के तेल का उपयोग करें। इसी को लेकर पटवारी ने उन पर तंज किया।
 
पटवारी ने कहा कि क्या इस तरह भारत विश्वगुरु बनेगा? देश में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है, अराजकता है। पटवारी ने कहा कि मैं राहुल गांधी की इस बात से सहमत हूं कि नरेंद्र मोदी देश के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री हैं। 

कुपोषण और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

पटवारी ने हाल ही में सतना में हुई एक मासूम की मौत का मुद्दा उठाते हुए सरकार की योजनाओं पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार महज 40 रुपए में कुपोषण मिटाने का दावा कर रही है। एक कुपोषित बच्चे के लिए सरकार जो 40 रुपए की सहायता राशि देती है, उसमें भी जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। यह शर्मनाक है कि 25 सालों से राज करने वाली सरकार सिर्फ अपना पेट भरने में व्यस्त है।
 
सतना जिले में 8000 से अधिक बच्चे कुपोषित हैं। 23 अप्रैल 2026 को दो कुपोषित बच्चों में से एक (4 माह) की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे रीवा रेफर किया गया। पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार के पास प्रसूताओं के स्वास्थ्य के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।

 NCRB रिपोर्ट का हवाला देते हुए 

जीतू पटवारी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रिपोर्ट यह साफ करती है कि मध्य प्रदेश में 'जंगलराज' की स्थिति है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली को विफल बताया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
भवानीपुर से विधायक बने सीएम शुभेंदु अधिकारी, नंदीग्राम सीट छोड़ी