सम्बंधित जानकारी
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' को दिखाई हरी झंडी, याद दिलाया इतिहास
- हर परिस्थिति में उद्योगपतियों के साथ खड़ी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने व्यापारियों से किया संवाद
- मध्यप्रदेश में राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, मोहन कैबिनेट की मुहर, विकास के लिए 38 हजार 555 करोड़ भी मंजूर
- फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर
- ममता जब निर्ममता करेगी तो कीमत चुकानी पड़ेगी, पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर बोले CM डॉ. मोहन यादव
भोपाल नगर निगम के नए मुख्यालय का सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया लोकार्पण, कहा- सुशासन का प्रतीक बनेगा 'अटल भवन'
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरवार मई को नगर निगम के नए मुख्यालय 'अटल भवन' का लोकार्पण किया। उन्होंने भवन की शिला पट्टिका का अनावरण किया और स्वच्छता की शपथ के पटल पर 'भोपाल स्वच्छता में रहेगा नंबर-वन' लिखा। उन्होंने भोपाल नगर निगम द्वारा नीमच जिले के देवरी में विकसित की गई सौर ऊर्जा परियोजना का रिमोट दबाकर लोकार्पण किया। यह परियोजना लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी मोड पर विकसित की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकार्पण कार्यक्रम में शहनाई वादन कर रहे कल्लू और उनके साथियों को 5-5 हजार रुपये प्रदान करने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि देश की क्लीन और ग्रीन कैपिटल, झीलों की नगरी भोपाल के नगर निगम का यह भवन सुशासन का प्रतीक बनेगा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने जन सेवा को शासन का आधार माना था। उनके नाम पर स्थापित यह भवन सुलभ, सुव्यवस्थित और पारदर्शी सेवाओं का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक भवन शहर में सुशासन, बेहतर नागरिक सुविधाओं और विकास के नए संकल्प का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह भवन ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इस भवन का उद्देश्य नागरिकों को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। भवन में सूर्य के प्रकाश और वेंटीलेशन की पर्याप्त व्यवस्था है, जो ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित भारतीय वास्तुकला के सिद्धांतों के अनुरूप है।
अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं करेगा भवन-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऊर्जा की दृष्टि से भी यह भवन अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं करेगा। आज नगर निगम भोपाल द्वारा नीमच के ग्राम देवरी में स्थापित 10.5 मेगावॉट की सौर ऊर्जा का लोकार्पण भी किया जा रहा है। इस भवन की बिजली आपूर्ति ओपन एक्सेस के माध्यम से नीमच के इस संयंत्र से की जाएगी। परिसर की पार्किंग में भी सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। यह भवन ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत उदाहरण है। प्रदेश की राजधानी भोपाल का गौरव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। भोपाल को मेट्रोपॉलिटिन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ को भोपाल से जोड़ते हुए यह क्षेत्र विकास के नए सौपान तय करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार और नगर सरकार, नागरिकों की भावनाओं की अभिव्यक्ति और जनता का-जनता द्वारा-जनता के लिए शासन प्रणाली के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश, प्रदेश के साथ-साथ नगरीय और ग्राम स्तर पर भी सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। राज्य सरकार विकास और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत विश्व के सम्मुख आदर्श प्रस्तुत कर रहा है। कई अन्य देशों में उनके अस्तित्व को लेकर ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां विद्यमान हैं। जबकि, भारत प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा आरंभ की गई विकास की गतिविधियों को प्रधानमंत्री मोदी ने विस्तार दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी के निर्णयों से आम भारतीय का बढ़ा विश्वास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धर्म-संस्कृति के गौरव का काल चल रहा है। अयोध्या में भगवान राम के धाम की स्थापना हो या नारी शक्ति वंदन अधिनियम या फिर पड़ोसी देशों के गलत इरादों के विरूद्ध की गई कार्यवाही, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों से आम भारतीय का विश्वास बढ़ा है। धारा 370 के बाद कश्मीर में भी बदलाव आया है और अब कश्मीर के लोग भी भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर देश के दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत किसानों की बेहतरी के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
