शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Bhopal, the electricity department handed over a bill of Rs 1.76 lakh to a disabled couple without a proper connection.
Last Modified: बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (17:01 IST)

बिना कनेक्शन बिजली विभाग ने विकलांग दंपत्ति को थमा दिया 1.76 लाख का बिल, घर के बाहर बैठाया बंदूकधारी गा्र्ड

In Bhopal
एमपी अजब है तो सूबे का बिजली विभाग भी गजब का ही है। यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भोपाल के एक मामले से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की गजब कार्रवाई सामने आई है। भोपाल के भानपुर इलाके में  अटल नेहरू नगर में बिजली विभाग ने  विकलांग हाजिज सईद के घर  बिना मीटर लगाए ही 1.76 लाख रुपये का बिजली बिल थमा दिया। 
 
इतना ही नहीं बिल जमा न होने पर बिजली कंपनी ने कनेक्शन काट दिया और घर के बाहर एक बंदूकधारी गार्ड तैनात कर दिया ताकि वे पड़ोस से भी बिजली न ले सकें। परिवार का आरोप  है कि बिजली विभाग ने  कभी उनके यहां मीटर लगाया ही नहीं, उलटे लाखों का भारी भरकम बिल थमा दिया। वहीं पूरे मामले पर हंगामा मचाने के बाद बिजली कंपनी का तर्क है परिवार वर्षों से बिना मीटर के आसपास से कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग कर रहा था, इसलिए उस चालान किया गया है।
 
विकलांग दंपत्ति को पौने दो लाख का बिल थमाने और घर के बाहर गार्ड तैनाती को लेकर कांग्रेस ने मुद्दा बना दिया है। कांग्रेस नेता औऱ नरेल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज शुक्ला ने बिजली विभाग की  कार्रवाई के विरोध करते हुए घर के बाहर तैनात बंदूकधारी गार्ड को माला पहनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब और विकलांगों को अपमानित कर रही है,जबकि बड़े बिल्डरों पर करोड़ों का बकाया होने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
ये भी पढ़ें
236 यात्रियों की अटकी सांसें, टर्किश एयरलाइंस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग