गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. bad news for bjp, 4 MLA are in computer baba contact
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 जुलाई 2019 (14:40 IST)

भाजपा के लिए बुरी खबर, 4 विधायक कंप्यूटर बाबा के संपर्क में

भाजपा के लिए बुरी खबर, 4 विधायक कंप्यूटर बाबा के संपर्क में - bad news for bjp, 4 MLA are in computer baba contact
मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार गिराकर खुद की सरकार बनाने का मंसूबा पाल रही भाजपा के लिए एक और बुरी खबर है। भाजपा के दो विधायकों द्वारा कांग्रेस सरकार के पक्ष में मतदान करने के बाद अब कंप्यूटर बाबा ने दावा किया है कि भाजपा के 4 विधायक उनके संपर्क में हैं।
 
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि 4 भाजपा विधायक मेरे संपर्क में है और कमलनाथ के कहने पर मैं उन्हें सभी के सामने पेश करूंगा। यह सभी विधायक सरकार में शामिल होने के लिए तैयार है।
 
इस बीच भविष्य में और विधायकों के टूटने के डर से अब भाजपा में दिल्ली से लेकर भोपाल तक हलचल तेज हो गई है। पार्टी के दो विधायकों के पाला बदलने से पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश संगठन से बेहद नाराज है। केंद्रीय नेतृत्व की नाराजगी के बाद बुधवार देर रात अचानक के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली से भोपाल पहुंचे। इसके बाद पार्टी में लगातार बैठकों का दौर जारी है।
 
क्या बोले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष : मध्य प्रदेश विधानसभा में एक विधेयक पर मत विभाजन के दौरान भाजपा के दो विधायकों द्वारा अपना समर्थन मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार को दिए जाने के एक दिन बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा विधायक दल में सब कुछ अनुकूल है और नियंत्रण में है।