बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. चंद्र ग्रहण
  4. lunar eclipse chandra grahan 2021 and pregnant women
Written By

Chandra Grahan 19 November 2021: चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं रखें ख्याल, करें ये उपाय

Chandra Grahan 19 November 2021: चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं रखें ख्याल, करें ये उपाय - lunar eclipse chandra grahan 2021 and pregnant women
आज 19 नवंबर 2021 को चंद्रग्रहण है.... जानिए ग्रहण की अवधि और  गर्भवती  महिलाओं के लिए जरूरी सावधानी....
 
चंद्र ग्रहण 19 नवंबर का समय :
चंद्र ग्रहण दोपहर 12.48 बजे शुरू होगा और 4.47 बजे समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण का चरम दोपहर बाद 2.34 बजे होगा जो कि अरुणाचल प्रदेश व असम के कुछ हिस्सों में थोड़ी देर के लिए देखने को मिलेगा। इसके साथ ही इस बार का चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया, उत्तर अफ्रीका व दक्षिण अफ्रीका और यूएसए/दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकेगा।
 
ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं रखें ये सावधानियां -
 
- ग्रहणकाल में प्रकृति में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव रहता है। इसलिए कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें ग्रहण काल के दौरान नहीं किया जाता है।
 
- ग्रहणकाल में गर्भवती महिला को अन्न, जल ग्रहण नहीं करना चाहिए।
 
- ग्रहणकाल में सहवास नहीं करना चाहिए।
 
- ग्रहणकाल में गर्भवती महिला कैंची, सूई, चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें।
 
- ग्रहणकाल में गर्भवती महिला स्नान न करें। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें।
 
- ग्रहण को गर्भवती महिला बिल्कुल भी न देखें। चंद्र ग्रहण देखने से आंखों पर कोई बुरा असर नहीं होता लेकिन गर्भवती इसे देखने से बचें तो ही सही है.... 
 
- ग्रहणकाल के दौरान गुरु मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। 
 
- ग्रहणकाल के दौरान मन में नकारात्मक भाव न आने दें इसका असर गर्भस्थ शिशु पर पड़ सकता है....
 
- ग्रहणकाल के दौरान अच्छी भक्ति पुस्तकों का अध्य्यन करें....
 
- ग्रहणकाल में अनावश्यक रूप से ज्यादा एक स्थान से दूसरे स्थान पर ना जाएं...
 
- गर्भवती महिला अपने पास तुलसी और गंगाजल रखें और इन्हीं का सेवन भी कर सकती हैं...
 
- गर्भवती महिला अपने पास सूखा नारियल का गोला रखें, सिरहाने सुपारी रखें... 

- गर्भवती महिला क्रोध न करें... 

यह जानकारी पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है, पाठक अपने विवेक से निर्णय लें....वेबदुनिया ऐसी किसी भी बात का दावा नहीं करता.... 
ये भी पढ़ें
देह सिवा बरु मोहि इहै : प्रधानमंत्री मोदी ने पढ़ा गुरु गोविन्द सिंह का यह शबद, जानिए इसका हिंदी अर्थ