शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
Written By ND

सलमान भी राहुल के मुरीद

सलमान भी राहुल के मुरीद -
राहुल गाँधी का जादू फिल्मी कलाकारों पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। अब सलमान खान ने कहा है कि वे राहुल की खातिर राजनीति में आने को तैयार हैं। उनका यह बयान सामने आने के बाद कांग्रेसी नेता सलमान में संभावना तलाशने लगे हैं।

दरअसल, वे गोविंदा की भरपाई और शाहरुख का जवाब ढूँढने की भी कोशिश में हैं। याद होगा ही कि मुंबई के कांग्रेसी नेता कृपाशंकरसिंह ने शाहरुख को कांग्रेस में आने और चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया था।

शाहरुख ने चुनाव लड़ने से तो मना कर दिया, पर कांग्रेस की तरफ झुके-से नजर आए। (नई‍दुनिया)