शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
  6. बॉलीवुड हस्तियों ने भी डाले वोट
Written By भाषा

बॉलीवुड हस्तियों ने भी डाले वोट

Film actors Queue up to cast votes | बॉलीवुड हस्तियों ने भी डाले वोट
महाराष्ट्र में लोकसभा के अंतिम चरण के मतदान में गुरुवार को फिल्मी सितारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अमिताब बच्चन ने पूरे परिवार के साथ मतदान किया और बाद में अँगुली दिखाकर बताया कि हम सब मतदान करने गए थे।

Girish SrivastavaWD
बच्चन परिवार में जया, अभिषेक और ऐश्वर्या ने मतदान किया। उनके अलावा आमिर खान, जॉन अब्राहम तथा विद्या बालन ने सुबह-सुबह जाकर अपना वोट डाला।

फिल्म निदेशक करण जौहर, सोनाली बेंद्रे, सोनम कपूर, राहुल बोस, परेश रावल, पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल तथा शास्त्रीय गायिका पद्मजा फेनानी जोगलेकर उन हस्तियों में प्रमुख थे जिन्होंने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

आमिर खान ने जनता से भी मतदान करने की अपील की। अभिनेता जॉन अब्राहम ने कहा कि जनता को बदलाव के लिए वोट डालना चाहिए। उपनगर चेंबूर के सुभाष नगर में वोट डालने वाली विद्या बालन ने कहा हर किसी को ऐसी सरकार के लिए वोट डालना चाहिए जो हमें शांति और सुरक्षा की गारंटी दे सके।

सुबह-सुबह मतदान करने वालों में शामिल अमृता राव ने कहा कि लोगों को पहले वोट डालना याद रखना चाहिए उसके बाद छुट्टी का मजा लें। टीवी शो जज तथा अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी आज सुबह वोट डाला। उन्होने उस घटना को याद किया जब उन्होंने पहली बार वोट डाला था।

आज दक्षिण मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई, उत्तर मध्य मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई, उत्तर पूर्व मुंबई और उत्तर मुंबई सीट पर मतदान हुआ। ठाणे जिले में चार लोकसभा सीटों ठाणे, कल्याण, भिवंडी तथा पालघर में वोट पड़े।