शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
  4. Rajkot Lok Sabha Election 2019 Live Result
Written By
Last Modified: मंगलवार, 21 मई 2019 (22:12 IST)

राजकोट लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

राजकोट लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम । Rajkot Lok Sabha Election 2019 Live Result - Rajkot Lok Sabha Election 2019 Live Result
[$--lok#2019#state#gujarat--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : मोहन कुंदरिया (भाजपा), ललित कगथरा (कांग्रेस)
राजकोट लोकसभा सीट पर भाजपा ने मौजूदा सांसद मोहन कुंडारिया पर दांव लगाया है, जबकि कांग्रेस ने ललित कगथरा को मैदान में उतारा है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
[$--lok#2019#constituency#gujarat--$]
परिचय : राजकोट की स्थापना सन् 1612 ई. में जडेजा वंश के ठाकुर साहब विभाजी जडेजा ने की थी। गांधीजी ने अपना आरंभिक जीवन यहीं व्‍यतीय किया। सत्याग्रह की शुरुआत उन्‍होंने यहीं से की। प्राचीन सभ्यता और आज़ादी की लड़ाई से राजकोट का बहुत नजदीकी संबंध रहा है। राजकोट कभी सौराष्ट्र की राजधानी रहा था। महात्मा गांधी के पिता करमचंद गांधी सौराष्ट्र के दीवान थे।
 
जनसंख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक, यहां की कुल जनसंख्या 27 लाख 21 हजार 136 है।
 
अर्थव्यवस्था : यह इंजीनियरिंग एवं वाहन पुर्जों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां कई कंपनियां ट्रैक्टरों का निर्माण कर रही हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियां भी इस काम में शामिल हैं। इसे छोटे ट्रैक्टरों की जन्मस्थली भी कहा जाता है। यहां का सोनी बाज़ार गुजरात का सबसे बड़ा बाज़ार है।
 
भौगोलिक स्थिति : यह गांधीनगर से 245 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां मध्य मार्च से लेकर मध्य जून तक रहने वाली ग्रीष्म ऋतु में वातावरण अत्यंत गर्म और शुष्क रहता है। शहर को कई चक्रवातों का भी सामना करना पड़ता है, जो कई नियमित और महत्वपूर्ण घटनाओं को जन्म देते हैं।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के मोहन कुंदरिया यहां सांसद हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 में इस सीट पर कांग्रेस के कुंवरजी बावलिया को हराया था। गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता केशुभाई पटेल भी 1977 में इस सीट से सांसद रह चुके हैं। हालांकि उस समय वे भारतीय लोकदल के टिकट पर सांसद बने थे।
 
गुजरात के बारे में : गुजरात की 26 सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। वर्तमान में यहां भाजपा की सरकार है। पिछले चुनाव में भाजपा सभी लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही थी, जबकि कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। बसपा ने भी यहां से उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन यह कवायद महज उपस्थिति दर्ज कराने के लिए है। यहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस के भारत सिंह सोलंकी जैसे नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। चूंकि नरेंद्र मोदी भी गुजरात से ही आते हैं, अत: यहां उनके लिए एक बार फिर 2014 जैसा प्रदर्शन दोहराने का दबाव रहेगा।
ये भी पढ़ें
नगा उग्रवादियों के घातक हमले में NPP नेता तिरोंग सहित 11 लोगों की मौत, चार वाहनों को उड़ाया