शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
  4. Barmer Lok Sabha Election 2019 Live Result
Written By
Last Modified: मंगलवार, 21 मई 2019 (22:20 IST)

बाड़मेर लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

बाड़मेर लोकसभा चुनाव 2019 परिणामबाड़मेर लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम । Barmer Lok Sabha Election 2019 Live Result - Barmer Lok Sabha Election 2019 Live Result
[$--lok#2019#state#rajasthan--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : कैलाश चौधरी (भाजपा), मानवेन्द्र सिंह (कांग्रेस) 
कांग्रेस ने बाड़मेर लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र को चुनावी मैदान में उतारा है। इस चुनाव में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेन्द्र सिंह अपने पिता की हार का बदला लेने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कर्नल सोनाराम ने जसवंत सिंह को मोदी लहर में मात दी थी।
[$--lok#2019#constituency#rajasthan--$]
राजस्थान के बारे में : राजस्थान में 25 लोकसभा सीटें हैं और 2014 के चुनाव में कांग्रेस यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। आमतौर पर यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता है और इस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार है। यहां भाजपा ने एक सीट नवगठित पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल के लिए छोड़ी है।
 
राज्य में केन्द्रीय मंत्री और ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राष्ट्रमंडल की पदक विजेता कृष्णा पूनिया, वसुंधरा पुत्र दुष्यंतसिंह, भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंतसिंह के पुत्र मानवेन्द्रसिंह (अब कांग्रेस में), मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
ये भी पढ़ें
झालावाड़-बारां लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम