शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. voice of navjot singh sidhu stopped
Written By
Last Modified: चंडीगढ़ , मंगलवार, 14 मई 2019 (08:03 IST)

सिद्धू की बोली हुई बंद, आखिरी चरण के चुनाव प्रचार से पहला कांग्रेस को बड़ा झटका

सिद्धू की बोली हुई बंद, आखिरी चरण के चुनाव प्रचार से पहला कांग्रेस को बड़ा झटका - voice of navjot singh sidhu stopped
चंडीगढ़। पंजाब सरकार में मंत्री और अपने तेज तर्रार बयानों के लिए जाने जाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का गला फिर खराब हो गया है और वह बोल नहीं पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका वोकल कॉर्ड खराब हो गई है और डॉक्‍टरों ने उनको फिलहाल पूरी तरह चुप रहने को कहा है। आखिरी चरण के प्रचार के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे समय में सिद्धू का गला खराब होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 
 
नवजोत सिंह सिद्धू ने देश भर में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के लिए धुआंधार प्रचार किया। इस दौरान ज्यादा भाषण देने के कारण उनका गला खराब हो गया है। वह डॉक्‍टरों की निगरानी में हैं और अपने गले का इलाज करा रहे हैं। सिद्धू को डॉक्‍टरों ने उपचार करने के साथ पूरी तरह आराम करने और बिल्‍कुल न बोलने को कहा है।
 
लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अब मात्र एक चरण का मतदान बचा है और शुक्रवार को प्रचार बंद भी हो जाएगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि वह इस चुनाव में अब कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं कर पाएंगे। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान अब तक पंजाब में प्रचार से दूर रहे नवजोत सिंह सिद्धू के अब यहां रैलियां करने की तैयारी में थे लेकिन उनका गला खराब होने से पंजाब कांग्रेस को झटका लगा है। 
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले साल वह पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने के कारण उनका गला खराब हो गया था।
ये भी पढ़ें
MP Board Result 2019 : बुधवार को घोषित होगा 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम