गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Rahul Gandhi on BJP Manifesto
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 9 अप्रैल 2019 (10:18 IST)

राहुल का ट्वीट अटैक, बंद कमरे में तैयार हुआ भाजपा का घोषणापत्र, इसमें एक व्यक्ति की आवाज

राहुल का ट्वीट अटैक, बंद कमरे में तैयार हुआ भाजपा का घोषणापत्र, इसमें एक व्यक्ति की आवाज - Rahul Gandhi on BJP Manifesto
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के घोषणापत्र को एक व्यक्ति की आवाज करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि इसे बंद कमरे तैयार किया गया है और इसमें दूरदर्शिता का अभाव है। उन्होंने यह दावा किया कि उनकी पार्टी का घोषणापत्र लंबे विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है और उसमें जनता की आवाज शामिल है।
 
गांधी ने ट्वीट किया है, 'कांग्रेस का घोषणापत्र विचार-विमर्श के माध्यम से तैयार हुआ। इसमें 10 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों की आवाज शामिल है। यह समझदारी भरा और प्रभावशाली दस्तावेज है।' 
 
उन्होंने दावा किया, 'भाजपा का घोषणापत्र बंद कमरे में तैयार किया गया है। इसमें एक अलग-थलग पड़ चुके व्यक्ति की आवाज है। यह अदूरदर्शी और अहंकार भरा है।' 
 
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को 'संकल्प पत्र' के नाम से अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर देने के साथ आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेन्स' की प्रतिबद्धता दोहराई है। इसके साथ ही 60 साल की उम्र के बाद किसानों और छोटे दुकानदारों को पेंशन देने सहित कई वादे किए गए हैं। 
ये भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव 2019 के 10 जबरदस्त योद्धा, इन हाईप्रोफाइल सीटों पर अटकी है इनकी सांसें...