शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Rahul Gandhi’s ‘Modilie’ Backfires; Publisher Of Oxford English Dictionary Calls Out Tweet
Written By
Last Modified: गुरुवार, 16 मई 2019 (22:33 IST)

Modilie शब्द को Oxford ने बताया फर्जी, कहा- उसकी किसी भी डिक्शनरी में नहीं

Modilie शब्द को Oxford ने बताया फर्जी, कहा- उसकी किसी भी डिक्शनरी में नहीं - Rahul Gandhi’s ‘Modilie’ Backfires; Publisher Of Oxford English Dictionary Calls Out Tweet
नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए उनके आलोचकों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द ‘Modilie’‘फर्जी’है और यह शब्द उसकी किसी भी डिक्शनरी में नहीं है।
 
दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित अंग्रेजी भाषा डिक्शनरियों में से एक इस डिक्शनरी ने अपने सत्यापित ट्विटर एकाउंट के माध्यम से यह बात कही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर प्रहार करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया था।
 
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने ट्वीट किया कि हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि ‘Modilie’ की प्रविष्टि दिखाने वाली तस्वीर फर्जी है और यह शब्द हमारी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज की किसी भी डिक्शनरी में नहीं है। 
 
गुरुवार को भी गांधी ने यह दावा करते हुए प्रधानमंत्री को निशाना बनाया था कि अब तो एक वेबसाइट में भी ‘मोदीलाइज’ दर्ज है। 
उन्होंने बुधवार को ट्विटर पर एक स्क्रीन शॉट साझा किया था जो कोई ऑनलाइन डिक्शनरी जान पड़ती थी। उन्होंने उसके साथ यह भी लिखा ‘इस अंग्रेजी डिक्शनरी में अब नया शब्द है। उस प्रविष्टि की तस्वीर संलग्न है। इस तस्वीर की साजसज्जा ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज की वेबसाइट जैसी नजर आती है। 
 
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज की ओर से यह बयान आने के बाद भाजपा की आईटी शाखा के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया ‘तमाचा पड़ा।’
ये भी पढ़ें
RSS प्रमुख मोहन भागवत के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त