गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. priyanka gandhi mega roadshow lucknow live updates
Written By
Last Updated : सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (16:17 IST)

लखनऊ पहुंचे प्रियंका-राहुल, चुनावी रण के लिए मेगा रोड शो की शुरुआत

priyanka gandhi। प्रियंका गांधी की सियासी पारी की 'अग्निपरीक्षा', लखनऊ में 9 घंटे का मेगा रोड शो... - priyanka gandhi mega roadshow lucknow live updates
प्रियंका गांधी की सियासी पारी की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस में महासचिव का पद संभालने के बाद वे लखनऊ में मेगा रोड शो करने जा रही हैं। 9 घंटे के इस रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। प्रियंका 4 दिन के दौरे की शुरुआत रोड शो से करेंगी। 
पेश है रोड शो से जुड़े ताजा अपडेट्‍स- 

- सड़क के बिजली तारों में बस के फंसने के कारण प्रियंका, राहुल को कार में करना पड़ रहा है रोड शो।
- प्रियंका का रोड शो हुआ शुरू। प्रियंका के साथ राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज बब्बर बस पर सवार। 
 
लकी बस का इस्तेमाल करेंगी प्रियंका : प्रियंका गांधी के लखनऊ में रोड शो के लिए बस का इंतजाम किया गया है। इस बस का 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव के कैंपेन में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रयोग किया था। इसके बाद वहां पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली थी। पार्टी के अनुसार इस बस को काफी लकी माना जाता है। इसमें एक हाइड्रॉलिक सीट है जो बस की छत से बाहर आ जाती है। एयर कंडीशन बस में 12 लोगों के बैठने की जगह है। इसमें एक छोटी से पैंट्री है और हाई-टेक पब्लिक अड्रेस सिस्टम भी है। प्रियंका के रोड शो के लिए खासतौर पर पंजाब से इसे यहां लाया गया है।
 
 
एयरपोर्ट से पहले प्रियंका अपने भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर पहुंची। यहां से दोनों एक साथ एयरपोर्ट की तरफ रवाना हुए।

प्रियंका गांधी के दौरे से पहले लखनऊ पोस्टरों से पट गया है। एक स्थान पर लगे पोस्टर में प्रियंका को मां दुर्गा के रूप में दिखा गया है। 
 
शहीद पथ तिराहे से अवध चौराहा, आलमबाग, नत्था होटल तिराहा, हुसैनगंज चौराहा, बर्लिंगटन चौराहा, लाल बाग तिराहा, हजरत गंज चौराहा से राज भवन होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। 15 किमी लंबा यह रोड शो 4 घंटे से ज्यादा समय तक चलेगा। इस रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

खबरों के अनुसार कांग्रेस महासचिव इस दौरान पार्टी दफ्तर में नहीं, बल्कि वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरेंगी। प्रियंका हर रोज वीवीआईपी गेस्ट हाउस से कांग्रेस मुख्यालय जाएंगी और पार्टी के नए और पुराने कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी।
 
खबरों के अनुसार यह रोड शो करीब 9 घंटे का होगा। रोड शो एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस के पार्टी दफ्तर तक होगा। इसमें करीब एक दर्जन जगहों पर प्रियंका का स्वागत किया जाएगा। प्रियंका लगभग हर चौक-चौराहे पर बनी महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ेंगी। रोड शो का समापन राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगा, जो कांग्रेस दफ्तर के ठीक बाहर चौराहे पर लगी है।
 
पहले दिन रोड शो और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद देर शाम को राहुल गांधी दिल्ली लौट जाएंगे। प्रियंका गांधी 14 फरवरी को अपने 4 दिन के दौरे के बाद दिल्ली लौटेंगी। कांग्रेस प्रियंका गांधी के माध्यम से अपने आनुषांगिक संगठनों को मजबूत बनाने की योजना बना रही है।