मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. priyadarshini raje met congress workers
Written By
Last Modified: मंगलवार, 7 मई 2019 (18:56 IST)

पति के लिए 'महारानी' प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का कार्यकर्ताओं से भावुक मिलन

पति के लिए 'महारानी' प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का कार्यकर्ताओं से भावुक मिलन - priyadarshini raje met congress workers
गुना। मध्यप्रदेश के गुना लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार में जुटी उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से भाई-बहन का भावनात्मक रिश्ता जोड़ते हुए उन्हें तिलक लगाया और कलाई में कांग्रेस की रिस्ट बैंड भी पहनाई।
 
यहां एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती सिंधिया ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अपने सिर पर हाथ रखवा कर आशीर्वाद लिया तो अपनी उम्र से छोटे कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर चुनाव में तन-मन से जुटने का वायदा भी लिया।
 
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भाई-बहन का रिश्ता भी जोड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि भाई का बहन के प्रति क्या फर्ज होता है, सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जवाब दिया बहन की रक्षा करना। इस दौरान सभी कार्यकर्ता भी भावुक नजर आए।
 
श्रीमती सिंधिया ने कहा कि उनके पति आप के लिए पांच साल काम करते हैं। आप का भी फर्ज है कि उनको समय दें और उनका साथ निभाएं।
 
ये भी पढ़ें
भोपाल के चुनावी रण में अब इस बड़े संत की एंट्री, दिग्विजय को दिया जीत का आशीर्वाद