गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. loksabha election 1st phase voting
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 (20:55 IST)

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तरप्रदेश में 60 फीसदी मतदान, 1279 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तरप्रदेश में 60 फीसदी मतदान, 1279 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद - loksabha election 1st phase voting
लोकसभा चुनाव 2019 के सात चरण में से पहले चरण के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक उत्तरप्रदेश की आठ सीटों पर 60 प्रतिशत और बिहार की चार सीटों पर 53 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। बंगाल में दो सीटों पर 81 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 56 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
पहले चरण की वोटिंग में 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटें शामिल हैं। मतदान के लिए 1.70 लाख मतदान केंद्र बनाए गए। इन सीटों पर 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं।

-  उत्तराखंड के रामनगर में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवकों पर मतदान केन्द्र के अंदर ईवीएम के साथ सेल्फी लेने का आरोप है।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण का मतदान। अपराह्न 3 बजे तक आंध्रप्रेदश में 55 प्रतशित, अरुणाचल में 50, यूपी में 51, महाराष्ट्र में 46, तेलंगाना 49, मेघालय 55, लक्षद्वीप 51, मणिपुर 69, उत्तराखंड 47 प्रतिशत मतदान।
- उत्तरप्रदेश की 8 सीटों पर 3 बजे तक 52 प्रतिशत मतदान।
- बिजनौर में 3 बजे तक 51 फीसदी मतदान।
- नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने गुरुवार को प्रथम चरण के मतदान में वर्दीधारी कर्मी द्वारा लोगों को भाजपा को -  वोट देने के लिए मजबूर करने, ईवीएम में कांग्रेस के बटन के काम ना करने सहित अन्य गड़बड़ियों के आरोप लगाए।
- दोपहर एक बजे तक छत्तीसगढ़ में 27 प्रतिशत, बिहार में 33.5 प्रतिशत, उत्तराखंड में 41.27, यूपी में 38.7 प्रतिशत वोटिंग।  
- छत्तीसगढ़ के बस्तर संसदीय क्षेत्र में आज मतदान के दौरान तीन विधानसभा क्षेत्रों के नक्सल प्रभावित लगभग 32 मतदान केंद्रों पर दोपहर तक एक भी वोट नहीं पड़ा। जानकारी के मुताबिक बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र इरपागुट्टा, टेकमेट्टा, छोटेकाकलेर, पासेगुड़ा और ओडरी में खबर लिखे जाने तक कोई भी मतदाता नही पहुंचा। वहीं मतदान केंद्र एडापल्ली, पेनकुदुर, ओडरी और कांडलापरति, कोंडापडगु, नीलामदगु में अभी तक एक प्रतिशत मतदान हुआ है।
- असम में दोपहर तक 25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया हैं। तेजपुर लोकसभा क्षेत्र में पहले चार घंटे में मतदान की गति अच्छी है और 28 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। कलियाबोर और लखीमपुर में 22..22 प्रतिशत, जोरहाट और डिब्रूगढ़ में 21-21 प्रतिशत मतदान होने के समाचार हैं। कई स्थानों में ईवीएम मशीनों में खराबी के समाचार मिले हैं।
- आंध्रप्रदेश में गुरुवार को कई जगह मतदान शुरू होने के बाद तेलुगू देशम पार्टी और वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। 
- एलुरु में मतदान केन्द्र पर तेदेपा कार्यकर्ताओं के हमले में वाईएसआरसी के मंडल परिषद का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
- कडप्पा जिले के जम्मलमडुगु में वाईएसआरसी और तेदेपा कार्यकर्ताओं के पथराव करने से पोन्नतोट गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।
- गुंतूर जिले की नरसराओपेट निर्वाचन क्षेत्र में वाईएसआरसी नेता ने आरोप लगाया कि तेदेपा के लोगों ने याल्लामंदा गांव में मतदान केन्द्र पर तोड़फोड़ कर फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया।
- मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उनका परिवार राज्य की राजधानी अमरावती के उडावल्ली गांव स्थित मतदान केन्द्र में वोट डालने पहुंचा। पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने ईवीएम में तकनीकी खराबी का जिक्र करते हुए कहा कि वह तो मतपत्र वापस लाए जाने की मांग कर रहे थे।
- जम्मू और बारामुला सीट पर 24.66 फीसदी, पश्चिम बंगाल की 2 सीटों पर 38.08 और त्रिपुरा की एक सीट पर 11 बजे तक 26.5 फीसदी मतदान।
- सुबह 11 बजे तक तेलंगाना में 22.84%, लक्षद्वीप में 23.10% और महराष्ट्र में 13.7% मतदान। 
- उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में सुबह 11 बजे तक 24 प्रतिशत मतदान। 
- बिहार में 11 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग। राज्य चार सीटों के लिए हो रहा है मतदान।
- बारामुला लोकसभा सीट के लिए विस्थापित कश्मीरी पंडितों ने उधमपुर में बनाए गए पोलिंग बूथ पर मतदान किया। इनका कहना है कि वे बारामुला लौटना चाहता हैं।
- आंध्रप्रदेश में जनसेना उम्मीदवार मधुसूदन गुप्ता को आया गुस्सा, जमीन पर पटकी EVM, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मतदान के लिए उमड़ी भीड़, यहां 9 अप्रैल को नक्सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडल की मौत हो गई थी। इस हमले में 4 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए थे। 
- केंद्रीय मंत्री और नागपुर से भाजपा प्रत्याशी नितिन गडकरी परिवार समेत वोट डालने पहुंचे।
- सुबह 9 बजे तक 13.31 प्रतिशत पर मतदान। 
- कैराना में सुबह 9 बजे तक 10 फीसदी मतदान, गौतमबुद्ध नगर में 15 फीसदी लोगों ने डाले वोट। 
- उत्तराखंड की टिहरी गढ़वाल सीट पर 9 बजे तक 9 फीसदी वोटिंग, सहारनपुर में 8 और मेरठ में 10 फीसदी मतदान।
- छत्तीसगढ़ के बस्तर सीट के नारायणपुर में मतदान से पहले नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, सुरक्षाबलों ने 5 लोगों को हिरासत में लिया।
- बिहार के गया में मतदान केन्द्र के निकट से आईईडी बम बरामद।
- सुबह आठ बजे तक औरंगाबाद एवं गया लोकसभा क्षेत्र में 5.60 प्रतिशत एवं 11.00 प्रतिशत तथा नवादा एवं जमुई में तीन-तीन प्रतिशत मतदान।
- आंध्रप्रदेश में कई स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतदान प्रक्रिया में कुछ देरी भी हुई।
- मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, कई मतदान केंद्रों पर सुबह से लगी कतार।
- मुजफ्फरनगर और मेरठ के कई बूथों पर ईवीएम में खराबी की खबर है। शुरू नहीं हो सका मतदान। लोग निराश।
- केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने भी गाजियाबाद में अपने मताधिकार का ‍इस्तमाल किया। 
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्रसिंह राव‍त ने देहरादून में किया मतदान। 
- मुजफ्फरनजर में भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप, बुरके में महिलाओं के चेहरे नहीं देखे जा रहे हैं। 
- वायएसआर प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने किया कडप्पा में डाला वोट। 
- आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू परिवार सहित मतदान के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। 
- बागपत के एक मतदान केंद्र पर एनसीसी कैडे्टस ने अनोखे अंदाज में किया मतदाताओं का स्वागत।
- पीएम मोदी का ट्वीट, पहले मतदान, फिर जलपान 
- गाजियाबाद में वोट डालने से पहले भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह ने पूजा की। 
- संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया मतदान। 
- नागपुर में भैयाजी जोशी ने की किया मतदान। 
- 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
- पहले चरण में आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।
- इसके अलावा उत्तरप्रदेश की 8 लोकसभा सीटों- (सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा) और बिहार की 4 सीटों (औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई), असम की 5 और महाराष्ट्र की 7, ओडिशा की 4 और पश्चिम बंगाल की 2 सीटों के लिए मतदान होगा।
- पहले चरण के मतदान के लिए आयोग ने सभी जरूरी प्रबंध किए जाने का भरोसा दिलाया है। पहले चरण के मतदान में जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी, उनमें केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, नितिन गडकरी, हंसराज अहीर, किरण रिजीजू, कांग्रेस की रेणुका चौधरी, एआईएमआईएम के असदउद्दीन ओवैसी शामिल हैं।
- इस चरण में रालोद के अजीत सिंह का मुकाबला उत्तरप्रदेश में मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा के संजीव बालयान से है जबकि उनके बेटे जयंत चौधरी बागपत सीट पर केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह को चुनौती दे रहे हैं।
- लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के सांसद पुत्र चिराग पासवान बिहार में जमुई सीट से उम्मीदवार हैं।
ये भी पढ़ें
Lok Sabha Elections 2019 : मध्यप्रदेश भाजपा दफ्तर में लगे 'शिवराज सिंह मुर्दाबाद' के नारे...