शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Lok Sabha Elections 2019 in Punjab
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 24 मई 2019 (03:35 IST)

पंजाब में नहीं दिखी 'मोदी लहर', कांग्रेस ने जीतीं लोकसभा की 8 सीटें

Lok Sabha Elections 2019 in  Punjab। पंजाब में नहीं दिखी 'मोदी लहर', कांग्रेस ने जीतीं लोकसभा की 8 सीटें - Lok Sabha Elections 2019 in  Punjab
चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों में उत्तर, मध्य एवं पूर्वी भारत में 'मोदी लहर' को दरकिनार करते हुए कांग्रेस ने पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों में से 8 पर जीत दर्ज की है। साल 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को पंजाब में महज 3 ही सीटें मिली थीं।
 
अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 4 सीटें और आम आदमी पार्टी को सिर्फ 1 सीट मिली हैं। पंजाब से शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी एवं परणीत कौर और रवनीत सिंह बिट्टू उन प्रमुख चेहरों में हैं जिन्हें जीत मिली है।
 
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अकाली दल के उम्मीदवार प्रेमसिंह चंदूमाजरा हारने वाले प्रमुख चेहरे हैं। पिछले आम चुनावों में अकाली दल को 4 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार उसे सिर्फ 2 ही सीटें मिली हैं।
 
भाजपा ने होशियारपुर और गुरदासपुर सीटें जीतीं, लेकिन एक बार फिर अमृतसर सीट नहीं जीत सकी। पंजाब में 'आप' को पिछले आम चुनावों में 4 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार उसे सिर्फ 1 ही सीट मिल सकी है। संगरूर सीट पर 'आप' उम्मीदवार भगवंत मान जीते हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भाजपा को मिले 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 50 फीसदी से अधिक मत