शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Lok Sabha Elections 2019 Hema Malini
Written By
Last Modified: बुधवार, 22 मई 2019 (22:55 IST)

चुनाव परिणाम आने से पहले गिरिराज की शरण में पहुंचीं हेमामालिनी, दर्शन कर मांगा आशीर्वाद

चुनाव परिणाम आने से पहले गिरिराज की शरण में पहुंचीं हेमामालिनी, दर्शन कर मांगा आशीर्वाद - Lok Sabha Elections 2019 Hema Malini
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरीं हेमा मालिनी ने चुनाव परिणाम आने से पहले गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज महाराज के दर्शन किए और जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।
 
मथुरा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी मंगलवार को मुम्बई से मथुरा पहुंचीं और गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज महाराज के दर्शन किए और जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। परिक्रमा के दौरान उनके कुछ परिजन और निकट संबंधी भी साथ थे।
 
मथुरा पहुंचने के बाद कल से ही वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को होने वाली मतगणना की व्यवस्थाओं में जुटी हुई हैं।
ये भी पढ़ें
गृह मंत्रालय ने राज्यों को भेजा अलर्ट, मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश