मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Lok Sabha Elections 2018 Ramchandra Singh Yadav Upendra Kushwaha
Written By
Last Updated : गुरुवार, 23 मई 2019 (00:49 IST)

उपेन्द्र कुशवाहा के ऐलान के बाद निर्दलीय प्रत्याशी ने प्रेस कॉन्फेंस में लहराया हथियार

उपेन्द्र कुशवाहा के ऐलान के बाद निर्दलीय प्रत्याशी ने प्रेस कॉन्फेंस में लहराया हथियार - Lok Sabha Elections 2018 Ramchandra Singh Yadav Upendra Kushwaha
पटना। लोकसभा चुनाव मतगणना से पहले ही राजनीति गर्मा गई है। महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्वारा 'खून की नदियां बहा देने' वाले बयान पर विवाद अभी थमा नहीं था कि भभुआ के पूर्व विधायक और बक्सर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रामचंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फेंस में हथियार लहराकर विवाद को और बढ़ा दिया।
 
रामचन्द्र यादव ने हाथ में हथियार लिए कहा कि हम लोकतंत्र बचाने के लिए तैयार हैं। बस, महागठबंधन के नेता आदेश दें। हमें संविधान की रक्षा करनी है। 
 
उल्लेखनीय है कि महागठबंधन की सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने मंगलवार को खुला ऐलान किया था कि चुनाव परिणाम में कुछ इधर-उधर करने की कोशिश की गई तो सड़कों पर खून बहा देंगे।
 
उपेन्द्र ने कहा कि देश में पहले बूथ लूट की घटनाएं होती थीं, लेकिन अब एग्जिट पोल के जरिए चुनाव परिणाम लूटने की कोशिश की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ राजग के पक्ष में परिणामों में हेराफेरी के प्रयास किए जा रहे हैं, इसके गंभीर परिणाम होंगे। बता दें कि बिहार महागठबंधन को बहुत ही कम सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।