शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
Written By

Live Commentary : मोदी की सुनामी में विपक्ष को बड़ा झटका, राजद का सूपड़ा साफ, गठबंधन की राजनीति फेल

Live Commentary : लोकसभा चुनाव परिणाम 2019, जानिए पल-पल की जानकारी | | Lok Sabha Election Results 2019 Live Commentary
[$--lok#2019#all--$]
भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में विपक्ष के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए लोकसभा चुनाव में 303 सीटें हासिल कर एक बार फिर इतिहास रच दिया और देश के पश्चिम तथा उत्तरी भाग में ही नहीं बल्कि पूर्वी हिस्से में भी विरोधियों के पैर उखाड़ कर परचम लहरा दिया। यूपी में महागठबंधन केवल 15 सीटें ही हासिल कर सका। बिहार में राजद का खाता भी नहीं खुल सका। जानिए मतगणना से जुड़ी पल-पल की जानकारी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को शाम 4 से 5 बजे के बीच प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 
स्म‍ृति ईरानी का ट्वीट, 'एक नई सुबह अमेठी के लिए, एक नया संकल्प। धन्यवाद अमेठी शत शत नमन। आपने विकास पर विश्वास जताया, कमल का फूल खिलाया। अमेठी का आभार।'

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 290 सीटें जीती
भाजपा ने अब तक 299 सीटें जीती, 4 सीटों पर आगे, आंकड़ा 303 तक पहुंचने की संभावना
चुनाव आयोग ने अब तक 529 सीटों के नतीजे घोषित किए 
कांग्रेस पार्टी ने केवल 52 सीटें जीती

- 8 राज्यों में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप। 
- 14 राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 9 पूर्व मुख्यमंत्री हारे।
- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप।
- भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 में 10 राज्यों में 246 सीटें जीतीं। 
- भाजपा को मिली 303 सीटें, NDA का आंकड़ा 352 तक पहुंचा।  
- 23 राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, कहीं 1 सीट मिली तो कहीं शून्य।
- कांग्रेस के 9 पूर्व मुख्‍यमंत्री चुनाव मैदान में हारे। 
- दिग्विजय सिंह, शीला दीक्षित, भूपेंदर सिंह हुड्डा, हरीश रावत, अशोक चव्हाण हारे।
- सुशील कुमार शिंदे, मुकुल संगमा, नवाम टुकी, वीरप्पा मोइली को भी हार का सामना करना पड़ा। 
 
- अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज से हारीं 
- कन्नौज से भाजपा के सुब्रत पाठक ने डिंपल को हराया
- भाजपा के सुब्रत पाठक 12 हजार 353 मतों से जीते 
 
भाजपा ने 272 के जादुई आंकड़े को छूकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया
चुनाव आयोग ने किया भाजपा के पूर्ण बहुमत का ऐलान 
 
जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती हारीं, फारूक अब्दुल्ला जीते 
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अनंतनाग सीट से हारीं 
पूर्व न्यायाधीश हसनैन मसूदी ने महबूबा को 6676 मतों से हराया
फारुक अब्दुल्ला ने श्रीनगर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की
उधमपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र सिंह जीते 
 
आप उम्मीदवार भगवंत मान पंजाब में संगरूर से जीते 
भगवंत मान ने कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को 1,10,211 मतों से हराया
 
कांग्रेस के वर्तमान सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से हारे 
केपी यादव ने सिंधिया को 1 लाख से ज्यादा वोटों से पराजित किया
 
ओवैसी हैदराबाद लोकसभा सीट से चौथी बार जीते
ओवैसी ने भाजपा के जे. भगवंत राव को 2.82 लाख वोटों के अंतर से हराया
 
चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद किरण खेर जीतीं 
किरण खेर ने पवन बंसल को 46 हजार 970 वोटों से हराया 
 
पटना साहिब सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा हारे 
रविशंकर प्रसाद ने शत्रुघ्न सिन्हा को 2 लाख 84 हजार मतों से हराया
 
उत्तर पूर्व दिल्ली सीट पर भाजपा के मनोज तिवारी जीते 
मनोज तिवारी ने कांग्रेस की शीला दीक्षित को 3 लाख 66 हजार 102 वोटों से पराजित किया
 
आजम खान ने रामपुर लोकसभा सीट पर जयाप्रदा को 1 लाख से अधिक वोटों से हराया
खान को 5 लाख 59 हजार 177 वोट मिले जबकि जयाप्रदा को 4 लाख 49 हजार 180 वोट मिले
 
मथुरा में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी जीतीं 
हेमा मालिनी ने राष्ट्रीय लोकदल के कुंवर नरेन्द्र सिंह को 2 लाख 93 हजार 471 वोटों से हराया
 
 - लखनऊ में राजनाथ सिंह 3 लाख 47 हजार वोटों से जीते 
 - अमेठी से स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55 हजार 120 मतों से हराया 
 
- जयपुर ग्रामीण सीट पर केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर जीते 
- राठौर ने कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा पूनिया को 3 लाख से अधिक वोटों से हराया
 
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी की आजमगढ़ सीट से जीते 
- अखिलेश ने भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ऊर्फ 'निरहुआ' को 2 लाख 59 हजार 874 वोटों से हराया 
 
- क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर भाजपा के टिकट पर पूर्वी दिल्ली सीट से जीते 
- गौतम गंभीर ने कांग्रेस के अरविंद सिंह लवली को 3.91 लाख वोटों के अंतर से हराया
 
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से जीते
- राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट 4 लाख 31 हजार वोटों के अंतर से जीती
 
- भोपाल की लोकसभा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जीतीं 
- प्रज्ञा सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को 3,64,822 मतों के अंतर से हराया
 
- पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से जीतीं
- कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 80 सीटों में से पहली सीट जीती- सोनिया गांधी ने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 1 लाख 67 हजार 178 मतों से हराया
- फिलहाल उत्तर प्रदेश में भाजपा को 61 सीटें मिलने जा रही हैं।
 
- पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं अभिनेता सनी देओल ने कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 77 हजार से अधिक मतों से हराया।
 
- राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी साढ़े पांच लाख से अधिक मतों से विजयी घोषित।
- कर्नाटक की तुमकुरु लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जीएस बसवराजू ने जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को 13,339 मतों से हराया।
- यूपी की उन्नाव सीट से भाजपा के साक्षी महाराज ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अरुण शंकर शुक्ल को 4 लाख 956 मतों से पराजित किया। यह सीट भाजपा ने बरकरार रखी।
 
- जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत करीब पौने तीन लाख मतों से जीते। शेखावत ने राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हराया।
- छत्तीसगढ़ की रायगढ़ सीट पर भाजपा के गोमती साय चुनाव जीते। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार लालजी राठिया को 66 हजार 249 मतों से शिकस्त देकर सीट बरकरार रखी।
- राजस्थान की श्रीगंगानगर सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री निहाल चंद जीते।
- टोंक-सवाईमाधोपुर से भाजपा प्रत्याशी सुखवीर जौनपुरिया विजयी घोषित।
- जालौर से भाजपा प्रत्याशी देवजी एम पटेल जीते।
 
- भीलवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी सुभाष बहेड़िया 6 लाख से अधिक मतों से जीते।
- भरतपुर से भाजपा प्रत्याशी रंजीता कोली विजयी घोषित।
- मध्यप्रदेश के खरगोन संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोविंद मुजाल्दा को करीब 2 लाख से अधिक मतों से पराजित कर सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा।
- बाड़मेर से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी विजयी घोषित।
 
- गुजरात की राजकोट लोकसभा सीट से भाजपा के मोहन कुंडारिया जीते।
- राजस्थान की झालावाड़ सीट से वसुंधरा के बेटे दुष्यंत सिंह जीते। 
- बिहार के दरभंगा से भाजपा के गोपालजी ठाकुर जीते। 
- राजस्थान के भीलवाड़ा में भाजपा के सुभाषा बहेड़िया जीते। 
- बिहार में वाल्मीकि नगर से जेडीयू के वैद्यनाथ प्रसाद जीते।


 
- प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। 
- खंडवा में भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान जीते। उन्‍होंने कांग्रेस के अरुण यादव को ढाई लाख से ज्यादा मतों से हराया। 
 - लोजपा के चिराग पासवान ने कहा- मोदी जी की वजह से फिर बहुमत के आंकड़े तक पहुंचे। 
- मोदी लहर के बीच सेंसेक्स ने छुआ 40 हजार का आंकड़ा। 
- मध्यप्रदेश की धार संसदीय सीट पर भाजपा के छतर सिंह ने कांग्रेस के दिनेश गिरवाल को हराया।
- मध्यप्रदेश की बालाघाट संसदीय सीट पर भाजपा के ढाल सिंह बिसेन ने कांग्रेस के मधु भगत को पराजित किया।
- सुल्तानपुर सीट से भाजपा की मेनका गांधी विजयी हुईं।
- राजस्थान में अलवर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के बालकनाथ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री, कांग्रेस के भंवर जितेन्द्र सिंह को हराया।
- मध्यप्रदेश की देवास संसदीय सीट पर भाजपा के महेंद्र सोलंकी विजयी हुए, उन्‍होंने कांग्रेस के प्रहलाद टिपानिया को हराया। 
- मध्यप्रदेश की दमोह संसदीय सीट पर भाजपा के प्रहलाद सिंह पटेल जीते। उन्‍होंने कांग्रेस के प्रताप सिंह को शिकस्‍त दी।
- मध्यप्रदेश की भिंड संसदीय सीट पर भाजपा की संध्या राय विजयी। उन्‍होंने कांग्रेस के देवाशीष जरारिया को पराजित किया।
- मध्यप्रदेश की राजगढ़ संसदीय सीट पर भाजपा के रोडमल नागर जीते। उन्‍होंने कांग्रेस की मोना सुस्तानी को
4,31,019 मतों से हराया। 
- पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर भाजपा के केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो विजयी हुए। उन्‍होंने तृणमूल 
कांग्रेस की मुनमुन सेन को 1,97,637 वोटों से पराजित किया।
- पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर संसदीय सीट पर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी जीते। उन्‍होंने भाजपा के निलंजन रॉय को 3,20,594 मतों से हराया।
- हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर भाजपा के अनुराग ठाकुर विजयी हुए। उन्‍होंने कांग्रेस के रामपाल ठाकुर को 3,99,572 मतों से पराजित किया।
- ओडिशा की पुरी संसदीय सीट पर बीजेडी के पिनाकी मिश्रा विजयी रहे। उन्‍होंने भाजपा के संबित पात्रा को 11,714 वोटों से पराजित किया।

- भोपाल संसदीय सीट से भाजपा की साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर विजयी रहीं। उन्‍होंने कांग्रेस के दिग्‍गज नेता, पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह को 3,64,822 मतों से पराजित किया।
- पंजाब की भटिंडा सीट पर अकाली दल की नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल विजयी रहीं। उन्‍होंने कांग्रेस के अमरिंदर सिंह को 21,772 मतों से हराया।
- छिंदवाड़ा संसदीय सीट से मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के बेटे कांग्रेस उम्‍मीदवार नकुलनाथ जीते। उन्‍होंने भाजपा के नाथन शाह को 37,536 वोटों से हराया। 
- रतलाम संसदीय सीट से भाजपा के गुमान सिंह डामोर जीते। उन्‍होंने कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 90,636 वोटों से हराया।
- मंदसौर संसदीय सीट से भाजपा के सुधीर गुप्ता विजयी रहे। उन्‍होंने कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन को 3,76,734 मतों से पराजित किया।
- जबलपुर संसदीय सीट से भाजपा के राकेश सिंह विजयी हुए। उन्‍होंने कांग्रेस के विवेक तन्‍खा को 4,54,744 मतों से पराजित किया।
- मुंबई नार्थ संसदीय सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी जीते। उन्‍होंने कांग्रेस उम्‍मीदवार, अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को 4,65,247 मतों से हराया।

- केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर विजयी। उन्‍होंने पूर्व राज्‍यपाल, भाजपा के कुम्‍मनम राजशेखरन को 99,989 वोटों से पराजित किया।
- महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट से भाजपा के प्रतापराव पाटिल चिखलीकर जीते। उन्‍होंने कांग्रेस के अशोक चव्हाण को 40,148 मतों से हराया।
- राजस्‍थान के झालावाड़ से वसुंधरा के बेटे, भाजपा के दुष्यंत सिंह विजयी हुए। उन्‍होंने कांग्रेस के प्रमोद शर्मा को 4,53,928 वोटों से परा‍जित किया।

- भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने भी पूजा-अर्चना की। वे टीवी चैनलों पर सूर्य को अर्घ्य देती हुई दिखाई दीं। 
- दिल्ली में भाजपा मुख्‍यालय पर जश्न का माहौल। लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं।
- देशभर में चारों नेताओं और उनके समर्थकों का द्वारा पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ का दौर जारी। 
 
- केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा मतगणना के परिणाम अनुकूल नहीं आने पर हिंसा की धमकी दिए जाने के मद्देनजर सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तथा पुलिस महानिदेशकों से मतगणना के दिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा है।
 
- ईवीएम विवाद के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्षी दलों से सवाल पूछते हुए कहा कि जब उनकी जीत होती है तो वे ईवीएम पर सवाल क्यों उठाते। 
 
मतगणना से पहले कांग्रेस ने मानी हार : ओडिशा में मतगणना से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने  स्वीकार किया कि कांग्रेस राज्य में अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी और वह अपना विपक्ष का दर्जा भी गंवा सकती है।
 
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को नसीहत : कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी है। पार्टी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने इलाकों में स्ट्रांग रूमों की निगरानी करें। तृणमूल को डर है कि भाजपा ईवीएम की तस्करी करने की कोशिश कर सकती है।