गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Lok Sabha election 2019

राहुल गांधी की मुरीद अभिनेत्री स्वरा भास्कर, साध्वी प्रज्ञा पर जमकर कसा तंज

राहुल गांधी की मुरीद अभिनेत्री स्वरा भास्कर, साध्वी प्रज्ञा पर जमकर कसा तंज - Lok Sabha election 2019
भोपाल। भोपाल लोकसभा चुनाव में फ़िल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर की अब एंट्री हो गई है। भोपाल पहुँची स्वरा भास्कर ने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को बेहतर उम्मीदवार बताया, वहीं साध्वी प्रज्ञा को हिन्दू आतंकवाद का आरोपी बताया। स्वरा ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री सबका प्रधानमंत्री होना चाहिए, ना कि किसी एक समुदाय का। 
 
राहुल की मुरीद स्वरा भास्कर : स्वरा भास्कर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वो देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने पिछले दो साल में ऐसे मुद्दे उठाए हैं जो देश को एकता के सूत्र में बांधते हैं। राहुल युवा, रोजगार और किसानों की बात कर रहे हैं। 
साध्वी प्रज्ञा साधु नहीं : बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को हिन्दू आतंकवाद का आरोपी बताते हुए कहा स्वरा भास्कर ने कहा कि उनकी उम्मीदवारी निंदनीय है। स्वरा भास्कर ने साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा पहनने से कोई साधु नहीं हो जाता; साध्वी प्रज्ञा भगवा चोला पहनकर हिन्दू धर्म को बदनाम कर रही हैं।
ये भी पढ़ें
5वें चरण में 63.5 फीसदी, पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 74 प्रतिशत मतदान