शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Digvijay Singh road show in Bhopal
Written By विशेष प्रतिनिधि
Last Updated :भोपाल , बुधवार, 8 मई 2019 (17:35 IST)

साधु-संतों के साथ दिग्विजय का भोपाल में रोड शो

साधु-संतों के साथ दिग्विजय का भोपाल में रोड शो - Digvijay Singh road show in Bhopal
भोपाल में लोकसभा चुनाव अब पूरी तरह धर्मिक रंग में रंगा नजर आ रहा है। कंप्यूटर बाबा के हठ योग के बाद बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने साधु-संतों के साथ रोड शो किया।
 
कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में पुराने भोपाल के पीरगेट से निकले साधु-संतों के इस रोड शो का पूरा नजारा सियासी था। रोड शो में साधु-संत हाथ में जो तख्तियां लिए थे, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा गया था।
 
दिलचस्प बात यह है कि दिग्विजय सिंह साधु-संतों के साथ जिस जगह रोड शो किया वहां शाम को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रोड शो करेंगे। 
बदलकर रख दो चौकीदार : साधु-संत हाथों में कांग्रेस का झंडा लिए हुए थे। साथ ही 'साधु-संत संतों की यही पुकार, बदलकर रख दो चौकीदार' नारे लिखी हुई तख्तियां भी हाथों में लिए हुए थे। इस दौरान पूरा नजारा भगवा रंग में रंगा नजर आया।
 
भगवा मय हुआ नजारा : दिग्विजय के रोड शो में पूरा नजारा भगवामय नजर आया। भगवा पगड़ी पहने साधु-संत हाथ में भगवा झंडा लिए हुए थे। इस दौरान जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए।