गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. congress leaders in Modi Lahar
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 24 मई 2019 (12:36 IST)

मोदी लहर में कांग्रेस को बड़ा झटका, 9 पूर्व मुख्यमंत्रियों की करारी हार

मोदी लहर में कांग्रेस को बड़ा झटका, 9 पूर्व मुख्यमंत्रियों की करारी हार - congress leaders in Modi Lahar
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में अपने दम पर 303 सीटें जीतकर एक नया इतिहास रच दिया। मोदी की सुनामी में कांग्रेस पूरी तरह पस्त दिखाई दी। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव हार गए।
 
17 राज्यों में भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले। कांग्रेस 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में तो खाता भी नहीं खोल सकी। इनमें गुजरात, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा आदि शामिल है। पार्टी ने इस चुनाव में 9 पूर्व मुख्यमंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा और यह सभी हार गए। 
 
कांग्रेस ने इस चुनाव में शीला दीक्षित, भुपेन्दर हुड्डा, दिग्विजय सिंह, हरीश रावत, मुकुल संगमा, सुशील कुमार शिंदे, अशोक चव्हाण समेत की 9 मुख्यमंत्रियों  पर दांव लगाया। यह दांव पूरी तरह विफल रहा। 
 
दूसरी ओर भाजपा ने भी इस चुनाव में राजनाथ सिंह, रमेश पोखरियाल निशंक और अर्जुन मुंडा के रूप में अपने पूर्व मुख्यमंत्रियों पर दांव लगाया था। हालांकि ये सभी दिग्गज चुनाव मैदान में सफल होते नजर आ रहे हैं।