बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. bjp youth wing leader arrested for sharing meme of mamata banerjee
Written By
Last Modified: सोमवार, 13 मई 2019 (12:07 IST)

ममता का 'मीम' सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली गिरफ्तार बीजेपी कार्यकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

ममता का 'मीम' सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली गिरफ्तार बीजेपी कार्यकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार - bjp youth wing leader arrested for sharing meme of mamata banerjee
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मीम सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा ने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है। प्रियंका ने ममता का बनावटी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
 
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को ममता बनर्जी की बनावटी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। सुप्रीम कोर्ट प्रियंका शर्मा की याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है। मामले की मंगलवार को सुनवाई होगी।
 
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शिकायत के बाद भाजपा युवा मोर्चा की नेता प्रियंका शर्मा को गिरफ्तार किया गया। प्रियंका ने ममता बनर्जी के मीम को अपने फेसबुक एकाउंट में पोस्ट किया था। इसमें ममता को प्रियंका के मेट गाला जैसे लुक में दिखाया गया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के चेहरे के स्थान पर मर्फ कर ममता बनर्जी का चेहरा लगाया गया था। (Photo courtesy: ANI)
ये भी पढ़ें
Manabadi TS SSC Result 2019 : तेलंगाना दसवीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित