गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. BJP new campaign bharat ki baat modi ke sath
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 3 फ़रवरी 2019 (14:07 IST)

भाजपा का नया चुनावी दांव, अब भारत के मन की बात, मोदी के साथ

भाजपा का नया चुनावी दांव, अब भारत के मन की बात, मोदी के साथ - BJP new campaign bharat ki baat modi ke sath
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को 'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' अभियान की शुरुआत की। 1 महीने तक चलने वाले इस अभियान में पार्टी को उसका 'संकल्प पत्र' (घोषणापत्र) तैयार करने में मदद करने के लिए देशभर से 10 करोड़ लोगों के सुझाव मांगे जाएंगे।
 
शाह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया का लोकतंत्रीकरण करना है और इस 'अनूठे प्रयोग' से लोकतंत्र मजबूत होगा।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोग किस तरह का देश चाहते हैं और इसे हासिल करने के लिए उनके क्या सुझाव हैं, इस अभियान में उनके विचार जानने के लिए उन तक पहुंचा जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पार्टी को नए भारत का सपना साकार करने में मदद मिलेगी।
 
अमित शाह ने कहा कि 2014 के पहले देश के अंदर जो स्थिति थी, वो देश के लोकतंत्र में लोगों की आस्था को डिगाने वाली थी। 2014 में 30 साल बाद देश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व वाली पूर्ण बहुत की सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की स्थिति को बदला है। प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी नीतियों के कारण देश में दीर्घकालिक विकास की नींव रखी गई है।
ये भी पढ़ें
किसानों के लिए खुशखबर, फरवरी से ही सीधे खाते में आएगा धन