शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Assembly in Hema Malini's settlement
Written By
Last Modified: बुधवार, 8 मई 2019 (18:28 IST)

लोकसभा चुनाव 2019 : हेमा मालिनी ने बस्ती की सभा में कहा, विपक्षी दल मोदी और मोदी भ्रष्टाचार को हटाने में जुटे हैं

लोकसभा चुनाव 2019 : हेमा मालिनी ने बस्ती की सभा में कहा, विपक्षी दल मोदी और मोदी भ्रष्टाचार को हटाने में जुटे हैं - Assembly in Hema Malini's settlement
बस्ती। फिल्म अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रोकना चाहता है और जबकि मोदी भ्रष्टाचाररूपी दानव का विनाश कराने की जिद किए बैठे हैं।
 
कप्तानगंज बाजार में भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हेमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भारत में जातिवाद की कमर टूट रही है।
 
उन्होंने कहा कि भारत विकास की नई इबारत लिख रहा है। विश्व पटल पर भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से भारतीयों के लिए गौरव की बात है। भारत की बढ़ती ताकत के कारण विश्व की महाशक्तियां इस विशाल लोकतंत्र की ओर किसी न किसी उम्मीद से देख रही हैं।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन में गरीबों, पिछड़ों, असहायों के प्रति सच्चा दर्द है। मोदी खुद ही पिछड़े वर्ग से संबंधित हैं।
 
बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल ने कहा कि मैं कलाकार हूं, कलाकार की बात को सभी लोग महत्व देते हैं इसीलिए आपके बीच भाजपा के लिए वोट मांगने आई हूं। देश में 5 चरणों का चुनाव संपन्न हो गया है। इस चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी और पार्टी केंद्र में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस चुनाव सभा के लोकसभा क्षेत्र बस्ती के अलावा अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। (वार्ता)