शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Akhilesh Yadav to contest loksabha election from Azamgarh
Written By
Last Modified: लखनऊ , रविवार, 24 मार्च 2019 (11:34 IST)

आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, रामपुर से आजम खान को टिकट

आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, रामपुर से आजम खान को टिकट - Akhilesh Yadav to contest loksabha election from Azamgarh
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
 
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने रविवार को बताया कि पार्टी मुखिया अखिलेश आजमगढ़ सीट से और दल के वरिष्ठ नेता एवं मौजूदा विधायक आजम खान रामपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
 
आजमगढ़ सीट से इस वक्त अखिलेश के पिता एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। उन्हें सपा ने इस बार मैनपुरी से टिकट दिया है। अखिलेश के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं।
 
आजम खान रामपुर से सपा के मौजूदा विधायक हैं और इस बार वे रामपुर लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी होंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
शशि थरूर बोले, कांग्रेस में और बढ़ेगा प्रियंका गांधी का प्रभाव