गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Akhilesh Yadav
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (15:36 IST)

नामांकन के बाद अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा को देना होगा 7 सालों का हिसाब

नामांकन के बाद अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा को देना होगा 7 सालों का हिसाब - Akhilesh Yadav
आजमगढ़ (उप्र)। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को आजमगढ़ संसदीय सीट से अपना पर्चा भरा। अखिलेश के पहुंचने के पहले ही हजारों सपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और उनमें भारी जोश दिखा।
 
नामांकन पत्र भरने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में गठबंधन के पक्ष में वोटों की बारिश हो रही है। 7वां चरण आते-आते कितने वोटों की बारिश होगी, यह अंदाजा लगाना मुश्किल है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को केवल 5 नहीं, बल्कि 7 सालों का हिसाब देना होगा।
 
उन्होंने कहा कि आजमगढ़ समाजवादियों की धरती रही है। यहां का विकास सपा और बसपा ने ही किया है। जनता काम और तरक्की पर उनको वोट देगी। उन्होंने कहा कि मतदान काफी अच्छा चल रहा है और उम्मीद है कि पहले चरण से भी अधिक मतदान होगा और आजमगढ़ की जनता समाजवादियों को अच्छे मतों से जिताएगी।
ये भी पढ़ें
देवेगौड़ा ने किया परिवारवाद का बचाव, बोले- पोता लड़ रहा है चुनाव