गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. खास खबरें
  4. Loksabha election 2019 : BJP first candidates list
Written By
Last Updated :मुम्बई , शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (10:08 IST)

कांग्रेस से भाजपा में आए इन 4 नेताओं की चांदी, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

कांग्रेस से भाजपा में आए इन 4 नेताओं की चांदी, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव - Loksabha election 2019 : BJP first candidates list
मुम्बई। लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को घोषित भाजपा की पहली सूची में महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के पुत्र सुजय विखे पाटिल को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसी तरह कर्नाटक में भी कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए तीनों नेताओं को पार्टी ने टिकट दिए हैं।
 
पार्टी ने पहली सूची में महाराष्ट्र से दो मौजूदा सांसदों को टिकट देने से इनकार कर दिया। अहमदनगर सीट से सांसद दिलीप गांधी की जगह सुजय विखे पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। वह कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। 
 
कांग्रेस से हाल में भाजपा में शामिल हुए उमेश जाधव कर्नाटक की गुलबर्गा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनौती देंगे। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने राज्य के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें उमेश जाधव का नाम शामिल है।
 
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए दो अन्य नेताओं ए मंजू और देवेन्द्रप्पा को भी क्रमश: हासन और बेल्लारी सीट से टिकट दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें
जहाज में सवार ब्रिटिश नागरिक को हार्ट अटैक, भारतीय तटरक्षक बल ने बचाई जान