बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. Coconut water benefits
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 7 अगस्त 2015 (14:22 IST)

नारियल पानी के छह फायदे

नारियल पानी के छह फायदे - Coconut water benefits
जानिए स्वाद में बेहतरीन और ताजगी देने वाले नारियल पानी के छह फायदे...
वजन घटाएं : सुबह कसरत करने के बाद नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व शरीर को रीचार्ज कर देते हैं और इसे पीने के बाद काफी देर तक भूख भी नहीं लगती। इस तरह से यह वजन काबू में रखने में फायदेमंद होता है।
 
खूबसूरत तवचा : क्रीम, शैंपू, कंडिशनर, लोशन, मेकअप के अधिकतर प्रोडक्ट्स में नारियल का इस्तेमाल होता है। नारियल पानी पीने से चेहरे के कील मुहांसों को हटाने में फायदा होता है।
 
पांच तत्व : नारियल पानी में पांच अहम पौष्टिक तत्व होते हैं, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और सोडियम। इनके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है।
 
पाचन शक्ति : अगर आपको पेट की बीमारी है या फिर कब्ज है, तो नारियल पानी पीने से फायदा मिल सकता है। यह शरीर की पाचन शक्ति को बढ़ाता है। उल्टी, दस्त में भी इससे राहत मिलती है।
 
ब्लड प्रेशर : वेस्ट इंडियन मेडिकल जर्नल के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर से निपटने में नारियल पानी से फायदा मिलता है। अगर आपको उच्च रक्त चाप की समस्या है तो हर रोज एक ग्लास नारियल पानी पीएं।
 
एनर्जी ड्रिंक से बेहतर : बाजार में कसरत के बाद पीने के लिए कई तरह के एनर्जी ड्रिंक मौजूद हैं। लेकिन ताजा नारियल पानी के सामने इनका कोई मुकाबला नहीं। यह आपको फौरन तरोताजा महसूस कराता है।