मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
Written By WD

भतीजे के निधन के बाद स्वदेश लौटे यूनिस

भतीजे के निधन के बाद स्वदेश लौटे यूनिस -
FILE
कराची। पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान को अपने भतीजे के निधन के कारण श्रीलंका में वन-डे सीरीज बीच में छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा।

विश्व कप 2015 को देखते हुए यूनिस की टीम में वापसी हुई थी, लेकिन अब उन्हें इंतजार करना होगा कि विश्व कप की टीम में जगह मिलती है या नहीं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि भारत में अपने 10 वर्षीय भतीजे साद खान के निधन के बाद यूनिस श्रीलंका से तुरंत स्वदेश लौट रहे हैं। साद को यकृत प्रत्यारोपण के लिए भारत ले जाया गया था लेकिन वह ऑपरेशन के दौरान बच नहीं सका। शव को आज भारत से लाया गया। इसे पाकिस्तान में उसके गृहनगर मर्दान में दफनाया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि यूनिस श्रीलंका में वनडे सीरीज में आगे हिस्सा लेने की स्थिति में नहीं था और इसलिए वह स्वदेश वापस लौट रहा है। यूनिस श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में खेले थे लेकिन विफल रहे। टीम में जगह मिलती है या नहीं इसके लिए उन्हें अक्टूबर नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज का इंतजार करना होगा।