शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: कराची , बुधवार, 23 जुलाई 2014 (11:46 IST)

पीसीबी ने नए संविधान की जानकारी दी

पीसीबी ने नए संविधान की जानकारी दी -
FILE
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने नए संविधान की जानकारी जारी की जिसका लक्ष्य बोर्ड के संचालन की प्रक्रिया को अधिक लोकतांत्रिक बनाना है।

सुप्रीम कोर्ट के संक्षिप्त आदेश में सरकार को कार्यवाहक अध्यक्ष और चुनाव आयुक्त की एक हफ्ते के भीतर नियुक्ति करने के लिए कहा गया था जिसके एक दिन बाद नया संविधान जारी किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड के चुनाव दोबारा कराने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां करने का आदेश दिया है।

इसके साथ ही मौजूदा अध्यक्ष नजम सेठी की इस लिखित पुष्टि को भी स्वीकार कर लिया गया कि वे पीसीबी चुनाव में चुनौती पेश नहीं करेंगे। (भाषा)