शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. World Cup Cricket 2015, India, unknown woman, ICC World Cup,
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 10 सितम्बर 2014 (18:36 IST)

विश्व कप में 'खूबसूरत बालाओं' से दूर रहें भारतीय क्रिकेटर

विश्व कप में 'खूबसूरत बालाओं' से दूर रहें भारतीय क्रिकेटर - World Cup Cricket 2015, India, unknown woman, ICC World Cup,
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2015 को सफल बनाने और उसे भ्रष्टाचार तथा सट्टेबाजी से दूर रखने के लिए मेजबान न्यूजीलैंड के प्रशासन ने क्रिकेटरों को खूबसूरत अनजान महिलाओं से दूर रहने की सलाह दी है। 
 
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के संयुक्त मेजबानी में आयोजित किए जा रहे आईसीसी विश्व कप के दौरान सट्टेबाजों के खिलाड़ियों को लड़कियों की मदद से फंसाने के संभावित प्रयासों के मद्देनजर न्यूजीलैंड पुलिस ने इस तरह की चेतावनी जारी की है। 
 
'द न्यूजीलैंड हेराल्ड' में प्रकाशित खबर के अनुसार पुलिस ने क्रिकेटरों को संदिग्ध और अनजान लोगों खासतौर पर अनजान महिलाओं से दूर रहने की सलाह दी है।
 
पुलिस अधिकारी सैंड्रा मैंडरसन के हवाले से अखबार ने कहा कि सट्टेबाजों के महिलाओं की मदद से खिलाड़ियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा सकता है इसीलिए न्यूजीलैंड पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हम इन फिक्सरों को जानते हैं। वे देश में ऐसी महिलाओं को लाकर खिलाड़ियों को प्रभावित कर सकते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि विश्व कप के दौरान अरबों रुपयों का सट्टा लगाए जाने की संभावना है। ऐसे में ये बुकीज महिलाओं के जरिए खिलाड़ियों को फंसा सकते हैं और अपने अनुसार उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि जब ये खिलाड़ी उनकी बात नहीं मानते तो वे इन महिलाओं के साथ उनकी तस्वीरों से खिलाड़ियों को ब्लैकमेल करते हैं। 
 
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और टीमों के क्रिकेट बोर्ड के द्वारा भी मैच फिक्सिंग को रोकने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यह जारी है।
 
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर लू विंसेट को इसी वर्ष मैच फिक्सिंग के लिए सजा झेलनी पड़ी है। विंसेट ने खुद ही अपना जुर्म कबूला था। हालांकि इन सबके बावजूद अगले वर्ष आईसीसी विश्व कप के दौरान बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी के होने का खतरा बना हुआ है। (वार्ता)