1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Washington Sundar ruled out, Ayush Badoni comes in as replacement in ODI squad
Written By WD Sports Desk
Last Updated : सोमवार, 12 जनवरी 2026 (21:36 IST)

वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण ODI टीम से बाहर, आयुष बदोनी को मिली जगह

Washington Sundar
ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ शेष एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए हैं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार सुंदर पसली में चोट लगने के कारण एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गये है। वह न्यूजीलैंड की पारी के बीच में ही मैदान से बाहर चले गए और रविवार को क्षेत्ररक्षण के लिए वापस नहीं लौटे। उन्होंने पांच ओवर में 27 रन दिए थे। वह तकलीफ होने के बावजूद आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और भारत ने चार विकेट से जीत हासिल की।

वॉशिंगटन तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें चोट लगी है, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले हफ्ते साइड स्ट्रेन के कारण एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए थे, जबकि तिलक वर्मा ग्रोइन इंजरी के कारण पहले तीन टी-20 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को भारत की जीत के बाद वॉशिंगटन के बारे में कहा था कि वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है

बीसीसीआई के एक बयान के अनुसार, सुंदर ने रविवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय अपनी बाईं निचली पसली के हिस्से में तेज दर्द की शिकायत की थी। 26 वर्षीय खिलाड़ी का स्कैन किया जाएगा, जिसके बाद बीसीसीआई मेडिकल टीम विशेषज्ञ की राय लेगी। चोट के कारण सुंदर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एकदिवसीय सीरीज के शेष दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

पुरुष चयन समिति ने सुंदर की जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है। बडोनी को पहली बार एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है और वह सीरीज के दूसरे मैच से पहले राजकोट में टीम से जुड़ेंगे। दूसरे और तीसरे वनडे के लिए 

भारत की एकदिवसीय टीम इस प्रकार है:- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और आयुष बडोनी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
मिचेल स्टार्क की पत्नी और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी की संन्यास की घोषणा