गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virendra Sehwag, Mahendra Singh Dhoni
Written By
Last Modified: बुधवार, 2 सितम्बर 2015 (17:44 IST)

एक साथ फिर खेलेंगे सहवाग-धोनी

एक साथ फिर खेलेंगे सहवाग-धोनी - Virendra Sehwag, Mahendra Singh Dhoni
लंदन। भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग यहां 17 सितंबर को ओवल पर कई अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ एक चैरिटी मैच खेलेंगे।
धोनी और सहवाग की टीम में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स भी होंगे। ये हेल्प फोर हीरोज इलेवन का हिस्सा होंगे जिसके कप्तान इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक एंड्रयू स्ट्रास होंगे और मैनेजर इयान बॉथम हैं।
 
इनका सामना शेष विश्व एकादश से होगा जिसमें ब्रेंडन मैकुलम, मैथ्यू हेडन, महेला जयवर्धने, ग्रीम स्मिथ जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। इनके अलावा न्यूजीलैंड के स्कॉट स्टायरिस, डेनियल विटोरी और अफगानिस्तान के शापूर जदरान भी इसके लिए खेलेंगे। टीम के कोच गैरी कर्स्टन और मैनेजर सुनील गावस्कर होंगे।
 
इसके अलावा इन्क्रेडीबल हेल्प फोर हीरोज क्रिकेट क्लब और इंग्लैंड फिजीकल डिसएबिलिटी टीम के बीच टी20 मैच भी खेला जाएगा।
 
धोनी ने कहा,'मैं इतने सारे सितारों के साथ यह मैच खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं। यह मैच अच्छे काम के लिए खेला जा रहा है। मुझे हमेशा से इंग्लैंड में खेलने में मजा आता रहा है। मैं सभी खेलप्रेमियों से इस मैच को देखने की अपील करूंगा।'(भाषा)