गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat kohli, Twitter, follower, number one
Written By
Last Updated : सोमवार, 7 सितम्बर 2015 (17:32 IST)

सचिन, धोनी को पीछे छोड़ विराट बने नंबर एक

सचिन, धोनी को पीछे छोड़ विराट बने नंबर एक - Virat kohli, Twitter, follower, number one
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को लोकप्रियता के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है और सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर उनके प्रशंसकों की संख्या 80 लाख पर पहुंच गई है। 
विराट के ट्विटर पर 80 लाख प्रशंसक हैं वहीं सचिन के प्रशंसकों की संख्या 77.3 लाख है जबकि वनडे  कप्तान धोनी के प्रशंसकों की संख्या अभी पूरी 50 लाख भी नहीं पहुंची है। 
 
श्रीलंका के खिलाफ उसी की जमीन पर 22 वर्षों बाद टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दिलाने वाले युवा  कप्तान विराट की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ी है। वे हाल ही में आईसीसी ट्वंटी-20 रैंकिंग  में भी नंबर एक बल्लेबाज बने हैं।
 
विराट ने अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि 80 लाख प्रशंसक! मैं बहुत ही खुश हूं और  इस प्यार के लिए सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। (वार्ता)