मंगलवार, 17 मार्च 2026
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli to play Vijay Hazare Trophy after 15 years
Written By WD Sports Desk
Last Modified: शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 (18:00 IST)

15 साल बाद विजय हजार ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली

Virat Kohli
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऋषभ पंत को 24 दिसंबर से शुरू होने वाले विजय हजारे राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट के लिए दिल्ली की संभावित टीम में शामिल किया गया है। कोहली ने हाल ही में दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन को अपनी उपलब्धता के बारे में बताया, जिससे 15 साल बाद दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार 2010 में सर्विसेज के खिलाफ टूर्नामेंट में खेला था और इस सीजन में दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेल चुके हैं।

कोहली और रोहित शर्मा, जो भारत की टेस्ट और टी-20 टीम से संन्यास ले चुके हैं, अब केवल एकदिवसीय प्रारुप में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधत्व करते है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन सभी फिट खिलाड़ियों को निर्देश दिया है जो दूसरे टूर्नामेंट में शामिल नहीं हैं, वे घरेलू मुकाबलों में हिस्सा लें, जिससे कोहली के शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली के सभी सात मैचों की बेंगलुरु मेजबानी करेगा, जिसमें दो गेम चिन्नास्वामी स्टेडियम में और पांच अलूर में होंगे।

टीम अपने अभियान की शुरुआत आंध्र प्रदेश के खिलाफ करेगी। कोहली हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद इस टूर्नामेंट में आ रहे हैं। उन्होंने दो शतक और एक नाबाद अर्धशतक सहित 302 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया था। कोहली 2025 में 13 एकदिवसीय मैचों में 651 रन के साथ रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं।
ये भी पढ़ें
WTC अंक तालिका में भारतीय टेस्ट टीम छठे पायदान पर लुढ़की, सिर्फ इन 3 टीमों से ऊपर