इंदौर में विराट कोहली का पहला शतक, वनडे में आंकड़ा 54 तक पहुंचाया
INDvsNZ विराट कोहली ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहला एकदिवसीय शतक बनाया और अपने एकदिवसीय करियर में शतक के आंकड़े को 54 तक पहुंचा दिया।
40वें ओर में जेक्स की अंतिम गेंद पर उन्होंने यह रन लेकर मुकाम हासिल किया। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका सातवां एकदिवसीय शतक है। पहले एकदिवसीय मैच में वह 93 रनों पर आउट हो गए थे। लेकिन आज उन्होंने शतक बनाने का मौका नहीं छोड़ा।विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। इससे पहले रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 शतक जड़े थे।
भारत के 338 रनों का पीछा करने के अभियान में विराट कोहली ने अकेला किला लड़ाया और दूसरे छोर से गिरते विकेटों से अपना मनोबल नहीं गिरने दिया। विराट कोहली ने पहले नीतिश रेड्डी और फिर हर्षित राणा के साथ अहम साझेदारी निभाई।विराट कोहली ने 108 गेंदो में 124 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के मारे।