रविवार, 7 दिसंबर 2025
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli Ruturaj Gayakwad piles misery on South African bowling with a ton
Written By WD Sports Desk
Last Updated : बुधवार, 3 दिसंबर 2025 (17:24 IST)

विराट का 53वां और ऋतुराज के पहले ODI शतक के दबाव में दबा दक्षिण अफ्रीका

Virat Ruturaj
INDvsSA विराट कोहली ने 90 गेंदो में शतक जड़कर और ऋतुराज गायकवाड़ ने 77 गेंदो में अपने पहले एकदिवसीय शतक लगाकर दक्षिण अफ्रीका को रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में बहुत पीछे ढकेल दिया है।

विराट कोहली ने पहले एकदिवसीय मैच की तरह इस बार भी शानदार शतक जड़ा लेकिन इस बार तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ की थी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 150 रनों से ज्यादा की साझेदारी की।
ऋतुराज गायकवाड़ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए, इससे पहले यूसूफ पठान ने 68 गेंदो में इस देश के खिलाफ शतक लगाया था। आउट होने से पहले ऋतुराज गायकवाड़  ने 83 गेंदो में 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 105 रन बनाए। वहीं कोहली ने अपना विकेट गंवाने से पहले 93 गेंदो में 102 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

इनके आउट होने के बाद क्रीज पर आए केएल राहुल ने नाबाद 43 गेंदो में 66 रन बनाए। वहीं उनके साथ रविंद्र जड़ेजा भी 34 रनों पर नाबाद रहे। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 358 रन बनाए।केएल राहुल ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
ये भी पढ़ें
दक्षिण अफ्रीका T-20I सीरीज में शुभमन और हार्दिक की वापसी, सूर्या कप्तान