शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. virat kohli might replace dhoni as odi captain
Written By
Last Modified: बुधवार, 9 सितम्बर 2015 (14:08 IST)

वन-डे में भी कप्तान होंगे विराट कोहली!

वन-डे में भी कप्तान होंगे विराट कोहली! - virat kohli might replace dhoni as odi captain
विराट कोहली टीम इंडिया की वन-डे टीम की कमान भी संभाल सकते हैं। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के दौरे में विराट कोहली वन-डे की कप्तानी सौंपी जा सकती है। दक्षिण अफ्रीका 2 अक्टूबर को भारत दौरे पर आ रही है। 
दक्षिण अफ्रीका को भारत के साथ तीन टी-20, 5 वन-डे और चार टेस्ट मैच खेलने हैं। खबरों के मुताबिक टीम चयनकर्ता नहीं चाहते‍ कि टीम इंडिया में वन-डे और टेस्ट में अलग-अलग कप्तान हों। कोहली की टेस्ट कप्तानी में हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका में 2-1 से टेस्ट सीरिज जीती थी। 
 
बताया जा रहा है कि यह योजना चयनकर्ताओं ने धोनी को नहीं बताई है। सूत्रों के मुताबिक चयन समिति की पिछली बैठकों में इस मुद्दे पर मंथन किया गया है। बताया जा रहा है कि घरेलू सीरिज में कोहली के लिए कप्तानी करना आसान होगा। (एजेंसियां)