कोहली अप्रैल 2021 में पाकिस्तान के बाबर आजम द्वारा शीर्ष से हटाए जाने के बाद से दोबारा एकदिवसीय बल्लेबाजों सूची में नंबर एक स्थान हासिल नहीं कर पाए हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में संपन्न तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत दाएं हाथ का यह बल्लेबाज एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल करने के करीब पहुंच गया है।सैंतीस साल के कोहली को तीन मैच में 302 रन बनाने के लिए श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और वह नवीनतम रैंकिंग में दो स्थान के सुधार से टीम के अपने साथी रोहित शर्मा के बाद दूसरे स्थान पर आ गए।BCCI Central Contract: Virat Kohli & Rohit Sharma to be demoted? Report reveals a pay cut of…
— News24 English (@News24eng) December 11, 2025
READ MOREhttps://t.co/cUfWAmT2nU #BCCI #CricketNews #ViratKohli #RohitSharma #CentralContract #PayCut #CricketUpdate #BCCIContracts #IndianCricket #Crickethttps://t.co/Y8T1FeCxrU