1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli and Rohit Sharma graces the top spot in ICC ODI Ranking
Written By WD Sports Desk
Last Updated : बुधवार, 10 दिसंबर 2025 (18:12 IST)

ODI Cricket में RO-KO को रोकना नामुमकिन, पहुंचे टॉप 2 रैंक पर

Virat Kohli
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रनों का अंबार लगाने वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष 2 पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा पिछली बार ही नंबर 1 रैंक पर आ गए थे। विराट कोहली ने नंबर 4 से नंबर 2 तक की छलांग लगाई।

38 वर्ष के रोहित शर्मा 781 रेटिंग के साथ नंबर 1 रैंक पर है वहीं 37 वर्षीय विराट कोहली 773 रेटिंग के साथ नंबर 2 पर है। दोनों के बीच सिर्फ 8 अंक का फासला है। विराट को रोहित से आगे निकलने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज का इंतजार करना पड़ेगा।



रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक शतक और एक अर्धशतक लगाने के बाद पहली बार एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे और वह अभी भी शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में कुल 146 रन बनाए। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 302 रन बनाए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था।

इस समय शीर्ष 10 बल्लेबाज़ी रैंकिंग में रोहित और कोहली के अलावा शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी मौजूद हैं। गिल पांचवें स्थान पर जबकि अय्यर 10वें स्थान पर हैं। के एल राहुल की भी रैंकिंग में दो स्थान का सुधार हुआ है और वह अब 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि कुलदीप यादव वनडे गेंदबाज़ी रैंकिंग में तीन स्थान के सुधार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

कोहली और रोहित के नाम वनडे में संयुक्त रूप से 83 शतक और 25,000 से ज्यादा रन है। भारतीय क्रिकेट में इस बात की चर्चा है कि अक्टूबर 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक रोहित 40 और कोहली 39 साल के हो जायेंगे। ऐसे में क्या ये दोनों दिग्गज तब तक टिके रह पायेंगे।