2021 के विलेन 2026 के हीरो, वरुण चक्रवर्ती ने चटकाए 14 विकेट
वरुण चक्रवर्ती साल 2021 के टी-20 विश्वकप के विलेन बन गए थे। वहां उन्हें पाक और न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 और 8 विकेट की हार का विलेन बताया गय लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी की। इस बार वह ना केवल टी-20 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य है बल्कि 14 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
वरुण चक्रवर्ती के खराब फॉर्म के बावजूद टीम का उन्हें सपोर्ट करने पर उन्होंने कहा, “हमें हमेशा से यकीन था कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह अच्छा करेंगे। सबसे अच्छे बॉलर भी रन देते हैं और एक टीम के तौर पर हमारे लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें एक-दूसरे पर और वरुण पर भरोसा करना होगा, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में और टूर्नामेंट से पहले भी जो क्वालिटी दिखाई, वह एक ज़बरदस्त बॉलर है।
यह बस सही माइंडस्पेस में रहने और सही बॉल डालने की बात है। उन्होंने ऐसा बार-बार किया और कुछ मैचों में, हममें से किसी को कोई दिक्कत नहीं है। हर बैटर हर दिन रन नहीं बना पाता, बॉलर के साथ भी यही बात है। वह फाइनल में अच्छे इरादे के साथ आए और पूरे दिल से बॉलिंग की।”
वरुण चक्रवर्ती ने कहा, “पक्का मेरे करियर के टॉप मोमेंट्स में से एक है, क्योंकि यह वर्ल्ड कप है। किसी भी टीम ने इसे बैक-टू-बैक नहीं जीता है और किसी भी होस्ट करने वाले देश ने इसे नहीं जीता है, इसलिए इसे बेस्ट में से एक होना चाहिए। ऐसा लगता है कि मेरी ज़िंदगी का सर्कल पूरा हो गया है क्योंकि जब मैंने 26 साल की उम्र में क्रिकेट शुरू किया था, तो बहुत देर हो चुकी थी, लेकिन अब मैंने देश के लिए वर्ल्ड कप जीता है और यह अजीब लगता है। दो बातें हैं।
ये सुपर बैटर-फ्रेंडली विकेट हैं, इसलिए यह मेरे लिए थोड़ा चैलेंजिंग था, लेकिन दूसरी तरफ मैं यहां-वहां विकेट लेने में कामयाब रहा, जो मेरी तरफ से ज़रूरी था। दूसरा, क्रेडिट सूर्या और गौती भाई को जाता है, उन्हें कभी ज़रा भी शक नहीं हुआ कि मैं फाइनल में नहीं खेलूंगा। उन्होंने मुझसे कहा, भले ही तुम अगले 10 मैचों में चार ओवर में 60 रन लुटा दो, तुम खेलने वाले हो।”