गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Vaishnavi Sharma inducted in on going Women Premiere League
Written By WD Sports Desk
Last Modified: बुधवार, 21 जनवरी 2026 (16:00 IST)

भारतीय क्रिकेट फैंस की नई Crush वैष्णवी शर्मा अब WPL में भी हुई शामिल

Vaishnavi Sharma
श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सुर्खियां बटोरने वाली भारतीय स्पिनर वैष्णवी शर्मा को महिला प्रीमियर लीग (WPL) के शेष मैचों के लिए चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज जी कमलिनी की जगह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया।

सत्रह वर्षीय कमलिनी ने डब्ल्यूपीएल के इस सत्र में पांच मैचों में से चार में पारी की शुरुआत की जिसमें उन्होंने 97.40 के स्ट्राइक रेट से केवल 75 रन बनाए।डब्ल्यूपीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वैष्णवी शर्मा 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस में शामिल होंगी।’’

वैष्णवी 2025 में भारत की Under-19 विश्व कप विजेता टीम की सदस्य थीं। उन्होंने पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया, जिसे भारत ने 5-0 से जीता था।इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से अच्छा प्रभाव डाला और पांच विकेट लिए।

वैष्णवी के ज्योतिषी पिता ने कह दिया था क्रिकेटर बन सकती है लड़की

वैष्णवी शर्मा ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत के लिए पदार्पण किया था और ग्वालियर की 20 साल की बाएं हाथ की स्पिनर का कहना है कि उनके ज्योतिषी पिता नरेंद्र शर्मा ने उनके भविष्य के बारे में बता दिया था कि वह क्रिकेटर बनेंगी।

उनका कहना है कि खिलाड़ी बनना उनकी किस्मत में लिखा था। वैष्णवी ने कहा, ‘‘जब मैं चार साल की थी तो खेलों में मेरा सफर शुरू हुआ। जैसा कि आप सभी जानते हैं, मेरे पिता एक ज्योतिषी हैं। उन्होंने मेरी कुंडली देखी और कहा कि मुझे या तो खेलों में जाना चाहिए या चिकित्सा के क्षेत्र में। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसके बाद, यह सवाल था कि मेरी दिलचस्पी किसमें है। कुछ समय बाद, उन्हें समझ आया कि मेरी दिलचस्पी खेलों में है। जब मैं सात साल की थी तो मैंने और गंभीरता से खेलना शुरू किया जैसे शाम को अभ्यास सत्र के लिए जाना। ’’
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
ये भी पढ़ें
हार्दिक समेत इन क्रिकेटरों के पुराने स्कूल पहुंची विश्वकप ट्रॉफी