शुक्रवार, 16 जनवरी 2026
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Tilak Verma under goes groin surgery doubtful for T20I Series
Written By WD Sports Desk
Last Updated : गुरुवार, 8 जनवरी 2026 (15:53 IST)

तिलक वर्मा की ग्रोइन सर्जरी हुई, हो सकते हैं न्यूजीलैंज सीरीज से बाहर

Tilak Verma
भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाजी की रीढ़ तिलक वर्मा की ‘ग्रोइन’ की चोट की सर्जरी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर रहना तय है। उनका अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के शुरुआती मैचों में वह बाहर रह सकते हैं।

23 साल के इस क्रिकेटर को राजकोट में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। वह विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय चैंपियनशिप के लिए हैदराबाद टीम के साथ राजकोट में हैं।
विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। इसके बाद भारत और श्रीलंका में सात फरवरी से टी20 विश्व कप खेला जाएगा। इसका पहला मैच भारत और अमेरिका के बीच मुंबई में होगा। भारत अपना दूसरा मैच 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलेगा।

भारतीय टीम प्रबंधन चाहेगा कि तिलक वर्मा जल्दी ही फिट हो जाए ताकि उनका टी-20 विश्वकप अभियान में कोई अड़चन ना आए।

दिसंबर में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद तिलक ने विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के दो मुक़ाबलों में हैदराबाद का नेतृत्व किया। 3 जनवरी को चंडीगढ़ के ख़िलाफ़ उन्होंने 109 रनों की पारी भी खेली और इसके अलावा मंगलवार को बंगाल के ख़िलाफ उन्होंने 34 रन बनाए।

तिलक पिछले छह महीनों से भारत के टी20 दल का अहम हिस्सा रहे हैं और वह एशिया कप (सितंबर), ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टी20 (अक्टूबर) और दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ टी20 (दिसंबर) सीरीज़ का भी हिस्सा रहे थे। तिलक ने एशिया कप के फ़ाइनल में अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

अगर तिलक न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं रह पाते हैं तो मध्य क्रम में उनकी जगह खाली हो जाएगी। सीओई इस बात का आकलन भी करेगा कि क्या भारत को विश्व कप में तिलक की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने की जरूरत है। टीमें आईसीसी की बिना किसी औपचारिक अनुमति की जरूरत के 31 जनवरी 2026 तक अपने रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकती हैं।

टी20 विश्व कप में भारत अपने अभियान का आग़ाज 7 फरवरी को मुंबई में संयुक्त राज्य अमेरिका के ख़िलाफ करेगा, जिसके बाद वह 12 फरवरी को नामीबिया, 15 फरवरी को पाकिस्तान और 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के ख़िलाफ खेलेगा।
ये भी पढ़ें
5 विकेटों से पांचवा टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से जीती एशेज