1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Suryakumar Yadav lends support to Team India after fake post goes viral

सूर्यकुमार ने कहा बाहर से करता हूं टीम इंडिया का समर्थन, बाकी पोस्ट फेक

Suryakumar Yadav
पूर्व टी-20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सुर्यकुमार यादव ने वायरल हो रही पोस्ट को फेक बताते हुए कहा कि वह टीम से बाहर रहकर भी टीम इंडिया का समर्थन करते हैं। सूर्यकुमार यादव ने साथ ही कहा कि फैंस ऐसी किसी भी पोस्ट पर यकीन ना  करें जो यह बताए कि वह टीम इंडिया के हालिया फॉर्म को देखते हुए बहुत खुश है।

सूर्यकुमार यादव ने 5 साल के क्रिकेट करियर में इतना कुछ कमा लिया जितना क्रिकेट खिलाड़ी दस साल में नहीं कमा पाते। खासकर 2013 से 2023 के कालखंड के लिए तो यह कहा जा सकता है। विराट कोहली जैसा क्रिकेटर भी टी-20 विश्वकप विजेता कप्तान नहीं बन पाया, यह तथ्य इस बात को साबित करने के लिए काफी है।

हालांकि 35 वर्षीय सूर्यकुमार यादव को जब टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में नहीं चुना गया तो उनके करियर पर अर्धविराम लग गया। इस उम्र में वापस टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है क्योंकि युवा खिलाड़ियों की खेप इंडियन प्रीमियर लीग में हर साल तैयार हो रही है।

सूर्यकुमार यादव का हालिया बयान तब आया है जब भारत 2 मैच आयरलैंड से और एक मैच इंगलैंड से हार चुका है। सुर्यकुमार यादव ने हाल ही में पैपराजी के सामने भी कहा था कि टीम इंडिया में सब ठीक है जब उनको एक कैमरापर्सन ने कहा था कि मिस यू सूर्या भाई। गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत एक भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं हारा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें