मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. South Africa won the toss and elected to field first against India
Written By WD Sports Desk
Last Updated : सोमवार, 1 दिसंबर 2025 (17:31 IST)

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ किया गेंदबाजी का फैसला (Video)

Rohit Sharma
INDvsSA दक्षिण अफ्रीका ने रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एडम मार्करम कप्तानी के लिए उतरे क्योंकि टेम्बा बावुमा आज के मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। 
दिलचस्प बात यह है कि आज भारत की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं। क्योंकि शुभमन गिल गर्दन की ऐंठन से बाहर है। यह दोनों आमने सामने कप्तानी में साल 2023 में आमने सामने आए थे जब भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा था। इस दौरे में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी।


टॉस के बाद मारक्रम ने कहा यहां रात में ओस देखी और रात में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान होगा। उन्होंने कहा कि यह एक जरूरी सीरीज है, विश्वकप 2027 में अभी समय है, लेकिन हम दुनिया की सबसे अच्छी टीमों में से एक के खिलाफ खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम में प्रीनालेन सुब्रयान एकमात्र स्पिनर है, मैं थोड़ी गेंदबाजी करूंगा। टेम्बा बवुमा और केशव महाराज को आराम दिया गया है, आज हमारे लिए चार तेज गेंदबाज खेल रहे हैं।

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। तैयारी अच्छी रही है, बहुत सारे खिलाड़ी वापस आने से टीम में एनर्जी है। यह एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ अपने कौशल को परखने करने का एक शानदार मौका है। आज हमारे पास तीन स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज हैं। यशस्वी जायसवाल का यह दूसरा एकदिवसीय मैच है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत एकादश:- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका एकादश:- रयान रिकलटन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडन मारक्रम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रीनालेन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर और ओटेनिल बार्टमेन।