51 रनों की जीत से द.अफ्रीका की सीरीज में वापसी, भारत की बल्लेबाजी फ्लॉप
INDvsSA क्विंटन डी कॉक (90) अर्द्धशतकीय और डॉनोवन फरेरा (30) की आखिरी ओवरों में विस्फोटक पारी के बाद ऑटनील बार्टमैन (चार विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 51 रनों से हरा कर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।
214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में शुभमन गिल (शून्य) का विकेट गंवा दिया। अगले ही ओवर में मार्को यानसन ने अभिषेक शर्मा (17) को आउटकर भारत को दूसरा झटका दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव (पांच) भी को यानसन ने अपना शिकार बनाया। भारत का चौथा विकेट अक्षर पटेल (21) के रूप में गिरा।
इसके बाद करने आये हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा के साथ पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े। 15वें ओवर लुथो सिपामला ने हार्दिक पंड्या (20) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। जितेश शर्मा 17 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। उन्होंने इसी पारी में दो चौके और दो छक्के भी लगाये। 19वें ओवर में बार्टमैन ने शिवम दुबे (एक) और उसके बाद अर्शदीप सिंह (चार) को आउटकर पवेलियन भेज दिया।
इसी ओवर की आखिरी गेंद पर बार्टमैन ने अपना चौथा शिकार वरुण चक्रवर्ती को बना लिया। 20वें ओवर की पहली गेंद पर लुंगी एन्गिडी ने तिलक वर्मा को आउट भारत की पारी का 163 के स्कोर पर अंत कर दिया। तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में पांच छक्के और दो चौके लगाते हुए 62 रनों की पारी। भारत ने अपने आखिरी पांच विकेट मात्र पांच रन जोड़कर गंवा दिये।दक्षिण अफ्रीका के लिए ऑटनील बार्टमैन ने चार विकेट लिये। लुंगी एन्गिडी, मार्को यानसन और लुथो सिपामला को दो-दो विकेट मिले।