चोट से शतक चूक गए भारतीय कप्तान शुभमन गिल, इंग्लैंड को किया बेबस
पिछले साल टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ 750 से ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को बर्मिंघम में बताया कि वह एकदिवसीय मैच भी इंग्लैंड में ऐसे ही खेलते हैं। किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वह 80 नाबाद रनों पर पवैलियन लौट गए नहीं तो उनका एक और शतक इंग्लैंड की धरती पर देखने को मिल जाता। उन्होंने 75 गेंदो में 11 चौके और एक छक्का लगाया।
शुभमन गिल शुरुआत से ही लय में दिखे। टीम का स्कोर जब 44 पहुंचा तो उन्होंने अपने साथी रोहित शर्मा को गंवा दिया। कुछ ही देर बाद आर्चर ने विराट को पगबाधा कर पवैलियन वापस भेज दिया। ऐसे में शभुमन ने श्रेयस के साथ 101 रनों की साझेदारी की। हालांकि वह 20वें ओवर से ही हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे। उन्होंने 26वें ओवर तक पिच पर वक्त गुजारा लेकिन उसके बाद उनकी हिम्मत बोल गई। ऐसे में टीम प्रबंधन ने उनको रिटार्यड आउट करने का फैसला किया क्योंकि लक्ष्य छोटा था और सीरीज में 2 बचे मैच के लिए उनकी फिटनेस जरूरी है।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में मिली छह विकेट से जीत के बाद शुभमन गिल ने कहा " जब आप अपने मध्य क्रम और निचला मध्य क्रम को रन बनाते हुए और मैच ख़त्म करते हुए देखते हैं, तो एक कप्तान के तौर पर बहुत आत्मविश्वास मिलता है। यह हमारे टीम संयोजन की बात है। हमारे पास अपेक्षाकृत युवा गेंदबाज़ी आक्रमण है, जबकि बल्लेबाज़ी ज़्यादा अनुभवी है। इसलिए अगर लक्ष्य 300-320 रन का भी होता, तब भी हमें उसे हासिल करने का भरोसा था। बीच के ओवरों में हमारी गेंदबाज़ी बहुत अच्छी रही। हमने सही क्षेत्र में गेंदबाज़ी की। पावरप्ले के आख़िरी हिस्से में इंग्लैंड ने हम पर दबाव बनाया, लेकिन जिस तरह हमने वापसी की और मैच पर दोबारा पकड़ बनाई, वही सबसे अहम रहा।"He was on 80 and could have easily completed his century, but he put the country first and retired out. A truly selfless decision. pic.twitter.com/Ap9nAFDLmY
— Shah (@Shahhoon1) July 14, 2026

