1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Shai Hope brings historic ODI Victory for West Indies with unbeaten ton

शाई होप ने नाबाद शतक लगाकर वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ करवाया रिकॉर्ड चेस

India
INDvsWI वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद 164 रन बनाकर क्रैंप्स से लड़कर भारत द्वारा दिए गए 352 रनों के लक्ष्य को 48.2 ओवर में 5 विकेट खोकर पा लिया। इंडीज का यह रिकॉर्ड चेस है और यह शाई होप का भारत के खिलाफ उच्चतम स्कोर है। वहीं कुल दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वेस्टइंडीज कुल 9 साल बाद भारत को भारत में हराने में सक्षम हुई है। 

कप्तान शाई होप की नाबाद 162 रन की साहसिक शतकीय पारी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने भारत को तीसरे वनडे में शनिवार को 10 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हराकर अपना सम्मान बचा लिया। यह मैच हारने के बावजूद भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती।

के एल राहुल (नाबाद 129) के आतिशी शतक और ओपनर रोहित शर्मा की 92 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 351 रन का विशाल स्कोर बनाया लेकिन उसे बचा नहीं सके। वेस्ट इंडीज ने 48.2 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाकर जीत अपने नाम की। शाई होप ने 143 गेंदों पर नाबाद 162 रन में 17 चौके और तीन छक्के लगाए। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

होप ने एक रिकॉर्डतोड़ पारी खेलते हुए लगभग अकेले दम पर वेस्टइंडीज़ को ये ऐतिहासिक जीत दिलाई है। होप वनडे में 150 का आंकड़ा छूने वाले पहले विकेटकीपर कप्तान बने हैं। 50 ओवर विकेटकीपिंग करने के बाद 48.2 ओवरों तक बल्लेबाजी करके होप ने अपना जुझारूपन दिखाया है। अपनी पारी के आधे समय तक वह चोट का भी सामना कर रहे थे और उन्हें रन लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। इन सबके बावजूद होप ने वेस्टइंडीज़ को जीत दिलाई है।

2023 के बाद पहली बार वेस्ट इंडीज को भारत के ख़िलाफ़ वनडे में जीत मिली है, वो भी उन्होंने 352 रनों का लक्ष्य हासिल करके पाया है।

भारत के 351 रनों के जवाब में, वेसर इंडीज ने अच्छी फ़ॉर्म में चल रहे जॉन कैंपबेल का विकेट जल्दी गंवा दिया, जिन्हें मोहम्मद सिराज ने पावरप्ले में आउट किया। इसके बाद पिछले मैच में शतक लगाने वाले दो खिलाड़ी साथ आए। हालांकि पहले पावरप्ले में कुछ मौके चूके भी, लेकिन शाई होप और आमिर जांगू ने अच्छी गति से बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। जब ऐसा लगा कि भारत के पास कोई तरकीब नहीं बची है, तब एक रन-आउट से जांगू आउट हो गए।


इसके बाद होप ने लगातार दो अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। पहली शेरफेन रदरफोर्ड के साथ, जिन्हें रिव्यू लेने के बावजूद गलत तरीके से ‘कैच बिहाइंड’ करार दिया गया। और फिर कीमो पॉल के साथ। यह एक अहम साझेदारी थी। होप थोड़ा संघर्ष कर रहे थे और पॉल ने आक्रामक रुख अपनाकर ज़रूरी रन-रेट को काबू में रखा। 40वें ओवर तक रन-रेट के मामले में आगे चल रही वेस्टइंडीज ने पॉल के आउट होने के बाद थोड़ी गति खो दी।

आखिरी 5 ओवरों में 56 रनों की ज़रूरत थी, तब होप ने एक बार फिर तेज़ी दिखाई। उन्होंने 46वें ओवर में कुलदीप के खिलाफ एक छक्का और एक चौका लगाया, अगले ओवर में गुरनूर बराड़ के खिलाफ लगातार बाउंड्री मारी और फिर 48वें ओवर में मैच लगभग वेस्टइंडीज की झोली में डाल दिया, जब अंशुल कंबोज ने 22 रन लुटा दिए।

पहली पारी की जानकारी के लिए यह लिंक क्लिक करें: केएल राहुल के नाबाद शतक ने भारत को विंडीज के खिलाफ 350 पार पहुंचाया
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
4 गोलों से ब्राजील ने भारत को फुटबॉल मैच में हराया