1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sanju Samson to open for Chennai Super Kings with Rituraj Gayakwad
Written By WD Sports Desk
Last Modified: गुरुवार, 26 मार्च 2026 (15:50 IST)

संजू सैमसन करेंगें कप्तान गायकवाड़ के साथ सलामी बल्लेबाजी (Video)

Chennai Super Kings
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने यह साफ कर दिया है कि संजू सैमसन उनके साथ आगामी इंडियन प्रीमयीर लीग में सलामी बल्लेबाजी करेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ खुद अपनी फ्रैंचाइजी के लिए 2 साल बाद सलामी बल्लेबाजी करेंगे।
गौरतलब है कि संजू सैमसन ने बीते टी-20 विश्वकप में भी सलामी बल्लेबाजी कर ही टीम इंडिया को टी-20 विश्वकप जिताया था।सैमसन को टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन अंतिम  3 मैच में उन्होंने 89, नाबाद 97 और 89 रन की पारी खेल कर भारत को फाइनल में जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में  5 मैच में 80 के औसत और 205.73 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए हैं।सैमसन ने भारत के लिए अपना पहला टी20 एक दशक पहले यानी 2015 में ही खेल लिया था, लेकिन उनकी अनिरंतरता उनका स्थान पक्का नहीं कर पा रही थी।

गौरतलब है कि हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको अपने खेमे में शामिल किया है। 2021 से लेकर पिछले सीज़न तक राजस्थान की कप्तानी करने वाले सैमसन को IPL 2025 से पहले 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था।सैमसन चेन्नई में उसी शुल्क पर शामिल हुए।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
खराब फॉर्म के बीच रोहित शर्मा ने शुरु किया नेट सत्र पर पसीना बहाना (Video)